ऐश्वर्या राय और सलमान खान को लेकर ये बड़ी बात कह गए सलीम खान, बोले- दोनों लड़ते रहे और उसे कोई और ले गया...

सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के बीच लंबे समय से मतभेद चल रह है। ऐश्वर्या राय को लेकर दोनों के बीच जमकर झगड़े हुए थे, लेकिन उसके बाद भी ऐश्वर्या राय ना तो सलमान खान के साथ रह पाईं और ना ही विवेक ओबेरॉय के साथ वहीं इसपर सलीम खान ने अपनी बात रखी है। सलीम खान ने कहा कि वह दोनों झगड़ते रहे और उन्हें कोई और ले गया।
कहा जाता है कि ऐश्वर्या पहले सलमान खान को डेट कर रही थीं, लेकिन रिश्ता टॉक्सिक होने की वजह से दोनों का रिश्ता टूट गया था। जिसके बाद वह विवेक ऑबेरॉय के साथ रिलेशन में आ गई थीं। एक इंटरव्यू में विवेक ओबेरॉय ने बताया था कि 2003 को 29 मार्च के दिन सलमान खान ने उन्हें 41 बार कॉल किया था। ऐसा कहा भी जाता है कि सलमान खान ने विवेक ओबेरॉय को धमकी भी दी थी। दोनों के बीच गाली गलौज हो गई थी। वहीं सलीम खान ने दोनों के झगड़े के बारे में सुना और दोनों को ही बेबकूफ कहा था। उन्होंने कहा कि दोनों ही इमोशनल हैं और उसका कोई सॉल्यूशन नहीं होता है।
अभिषेक के साथ हो गई शादी
सलीम खान ने आगे कहा कि विवेक ओबेरॉय और सलमान खान दोनों ही इमोशनल होने वाला इंसानों में से हैं, लेकिन लंबा समय निकल जाने के बाद उन्हें पता चला कि यह झगड़ा सिर्फ बेवकूफी भरा था और ऐश्वर्या को लेकर कोई और ही चला गया, लेकिन ये दोनों जहां थे वहीं रह गए।
इस वजह से चर्चा में हैं सलमान खान
आपको बता दें कि इन दिनों सलमान खान अपने फायरिंग केस को लेकर सुर्खियों में हैं। मुंबई पुलिस लगातार इस केस में जांच कर रही है। बता दें कि इस केस से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह आरोपी लॉरेन्स बिश्नोई के सदस्य बताए जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications