क्या है सलीम खान का असली नाम ? 90 की उम्र में है कपूर-बच्चन से भी ज्यादा प्रॉपर्टी, इस एक फिल्म ने बनाया करियर
पॉपुलर स्क्रीन राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान जिनका पूरा नाम है 'सलीम अब्दुल राशिद खान'। जो कि 90 साल के हो चुके हैं। दिनों छोटी मोटी शरीर से जुड़ी कुछ बीमारियां लगी रहती हैं, लेकिन फिलहाल तो जानकारी आ रही है कि सलीम खान की तबीयत ज्यादा खराब है। उन्हें लीलावती अस्पताल में ICU में भर्ती किया गया है।

परिवार के सभी सदस्य खास मेहमान और इंडस्ट्री के लोग अस्पताल आकर सलीम खान का हाल जान चुके हैं, हालांकि अभी सलीम खान की तबीयत कैसी है इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि कल यानी कि बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी जिसमें सलीम खान के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।
कई सुपरहिट फिल्मों के राइटर हैं सलीम खान
आपको बात दें कि सलीम खान नामी और बेहद ही पुराने स्क्रीन राइटर हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्में लिखी हैं। इन फिल्मों के ब्लॉकबस्टर होने के पीछे का कारण सिर्फ सलीम खान को ही माना जाता है। बता दें कि सलीम खान ने सुपरहिट फिल्म 'शोले', 'जंजीर', 'डॉन', 'हाथी मेरे साथी', 'सीता और गीता', 'त्रिशूल' जैसी कई फिल्में लिखी हैं। सलीम खान की फिल्मों के देखने का क्रेज लोगों में आज भी है।
इस फिल्म ने बदल दी जिंदगी
आपको बता दें कि एक समय था जब सलीम खान आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। पैसों की कमी की वजह से सलमान खान को भी स्कूल से बाहर कर दिया गया था। जैसे तैसे करके सलीम खान ने पैसे जुटाए और सलमान खान की फीस भरी। जैसे ही सलीम खान की लिखी फिल्मों ने रंग दिखाना शुरू किया उनकी किस्मत बदल गई। एक समय ऐसा भी आया था जब सलीम खान लीड एक्टर से भी ज्यादा फीस चार्ज करने लगे थे। कहा जाता है कि सलीम खान ने जब फिल्म शोले लिखी थी उसके बाद से उनके करियर ने सिर्फ आसमान की ऊंचाइयां देखी हैं।
90 की उम्र में कितनी है सलीम खान की नेटवर्थ
सलीम खान की नेटवर्थ की बात करें तो उनकी नेटवर्थ करोड़ में है। उनकी फिल्मों की रॉयलिटी इनकम, फिल्मी प्रोजेक्ट और कुछ फैमिली बिजनेस से भी आज भी अच्छी खासी कमाई उनके पास आती है। रिपोर्ट्स की मानें तो सलीम खान की नेटवर्थ करीब 1000 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जबकि उनके बेटे सलमान खान की नेटवर्थ 3000 करोड़ रुपये, सोहेल खान के पास 300 करोड़ रुपये और अरबाज खान के पास कुल 500 करोड़ रुपये की नेटवर्थ है। इसके अलावा सलीम खान के पास कई बंगले और लग्जरी कारें भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











