जब सलमान खान के पिता सलीम खान ने ऐश्वर्या के लिए कही थी ये बात, बोले- उसको कोई और ले गया और तुम...

Salim Khan On Aishwarya Rai Bachchan: सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिग्गज कलाकार हैं और आपको बता दें कि वह अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने निजी जीवन को लेकर भी चर्चा में रहे। कई सारी हसीनाओं के साथ में भी उनका नाम जोड़ा गया लेकिन आज तक वह सिंगल है और उन्होंने शादी नहीं की है। लेकिन ऐश्वर्या राय के साथ उनका रिश्ता काफी सुर्खियों में रहा।
दरअसल आपको बता दें कि सलमान खान से ब्रेकअप के बाद में ऐश्वर्या राय भी विवेक ओबेरॉय को डेट करने लग गई थी। जिसके चलते सलमान और विवेक के बीच में दुश्मनी बन गई थी। इसके बाद विवेक ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा था कि 29 मार्च 2003 की रात 12:30 बजे से सुबह 5:00 बजे तक सलमान ने उनको 41 बार फोन कर दिया था।
सलमान खान पर विवेक ओबेरॉय ने आरोप लगाया कि एक्टर ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी और खूब गालियां भी दी थी। हालांकि बाद में सलमान खान के पिता सलीम खान ने विवेक के साथ उनके झगड़े को लेकर बात की। जिसको उन्होंने सिर्फ बेवकूफाना बता दिया था। उन्होंने इस पर कहा था कि "इमोशनल प्रॉब्लम का कोई भी लॉजिक या फिर तार्किक सॉल्यूशन नहीं होता है।"
सलीम खान ने इस पर कहा था कि "सलमान और विवेक दोनों ही बहुत इमोशनल है और सालों के बाद उन्हें यह बात समझ आ जाएगी कि यह लोग सिर्फ बेवकूफी भारी लड़ाई कर रहे हैं। कोई और ऐश्वर्या को लेकर चला गया और यह दोनों जहां पर थे वहीं पर रह गए।"
इसी के अलावा आपको बता दें कि काले हिरण शिकार मामले के बाद में सलीम खान ने एक इंटरव्यू के दौरान सलमान की शादी को लेकर भी बात की थी। जहां पर एक एस्ट्रोलॉजर भी मौजूद था और उन्होंने कहा था कि "सलमान की जिंदगी साल 2009 के बाद बेहतर हो जाएगी। अगर उन्हें शादी करनी होगी तो एक-दो साल में हो जाएगी वरना आगे संभावनाएं बहुत मुश्किल है।"


Click it and Unblock the Notifications



