Salim Khan B'day: सलमान खान के पिता इसलिए नहीं लिखते हैं अपने सुपरस्टार बेटे की फिल्में!

बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन लेखकों में शुमार सलीम खान आज अपना 87वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलीम खान का जन्म 24 नवंबर 1935 को हुआ था। उन्होंने पहले भी एक्टिंग भी की है और कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। लेकिन आगे जाकर उन्होंने लिखना शुरू किया और उनके करियर ने उड़ान भरी।
सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी करिश्माई मानी जाती थी। दोनों ने मिलकर शोले, जंजीर, दीवार, डॉन समेत कई हिट फिल्में लिखी हैं। जावेद अख्तर के साथ जोड़ी टूट जाने के बाद भी उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में लिखीं। हालांकि, 1996 के बाद से वो अधिक सक्रिय नहीं रहते हैं पर आप जानकर हैरान होंगे कि वो अपने बेटे सलमान खान के लिए फिल्में नहीं लिखते हैं।
कई लोगों के मन में पहले ये भी ये सवाल आ चुका है कि आखिर क्यों वो अपने बेटे के लिए क्यों कभी भी नहीं लिखते हैं। लेकिन, सलमान खान के पिता ने खुद ही एक इंटरव्यू में खुलासा किया था और बताया था कि, वो क्यों ऐसा करते हैं।

इंटरव्यू में दिया था जवाब
हिंदुस्तान की एक रिपोर्ट के अनुसार सलीम खान ने 2014 में इंदु मिरानी को दिए एक इंटरव्यू में इसका जवाब दिया था। उन्होंने कहा था- 'जब कोई किसी के पास फिल्म लेकर जाता है तो वो यही कहता है कि, मेरे पास अच्छी कहानी और स्क्रिप्ट है।'

बेटे के साथ क्यों नहीं बनाई
सलीम खान ने कहा था- 'जब भी कोई अच्छी कहानी होगी तो सामने बैठा शख्स यही सोचेगा कि, अगर इतनी अच्छी स्क्रिप्ट थी तो अपने बेटे के साथ फिल्म क्यों नहीं बनाई।'

बताया था कारण
सलीम खान ने कहा था- 'अगर सलमान खान के साथ फिल्म बनाना एक बड़ा खतरा है। अगर फिल्म हिट हुई तो फिल्म उनकी कहलाएगी और फ्लॉप हुई तो फिल्म डैडी की कहलाएगी।'

खतरा नहीं लेना चाहते सलीम खान
सलीम खान ने माना था कि, सलमान खान बड़े स्टार हैं और फिल्म हिट होने का श्रेय उनको जाएगा लेकिन अगर फिल्म फ्लॉप तो लोग यही कहेंगे कि पापा ने फिल्म लिखी थी, अच्छी नहीं थी लेकिन बेटे ने कर ली। सलीम खान ने इस इंटरव्यू में ये भी कहा था कि रिटायरमेंट के बाद उनका काम और बढ़ गया है।

हर वक़्त चाहिए पापा
सलीम खान के अनुसार, रिटायरमेंट के बाद वो सुकून से घूमना और एन्जॉय करना चाहते थे लेकिन बच्चों की वजह से वो अधिक व्यस्त रहते हैं क्योंकि, उनके बच्चों को कार की पेट्रोल से लेकर इनकम टैक्स या किसी नोटिस तक को देखने के लिए डैडी चाहिए। वो हर काम के लिए डैडी को फोन करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











