'सलार' की राधा रमा मन्नार का है इस क्रिकेटर से रिश्ता, एक आवाज पर गूंज उठता था खानसार

Salaar, radha rama mannar, shriya reddy

हाल ही में प्रशांत नील की सालार फिल्म रिलीज हुई है। बता दे कि इसने पहले ही दिन छप्पड़फाड़ कमाई कर डाली। लेकिन अब प्रभास के अलावा खानसार की भी खूब चर्चा होने लगी है जिस पर राजा मन्नार का राज चला करता था। प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन से लेकर जगपति बाबू तक की एक्टिंग काफी ज्यादा दमदार रही और इसकी खूब तारीफ भी की जा रही है। लेकिन राजा मन्नार की बेटी राधा रमा मन्नार जो कि पिता की तरह ही एकदम खूंखार और खानसार की तरफ नजर उठा कर देखने वालों की ऐसी तैसी कर देती है वह काफी सुर्खियों में है। बता दे की राधा रमा मन्नार का किरदार श्रेया रेड्डी ने निभाया है और वह श्रुति हासन पर भारी पड़ गई है।

श्रेया रेड्डी ने राधा के किरदार में सभी को किया इंप्रेस

लेकिन अगर हम फिल्म सालार में राजा मुन्ना और उसकी बेटी राधा के रोल के बारे में बात करें तो आपको बता दें की फिल्म की कहानी खानसार नाम के एक शहर से शुरू होती है। यहां का राजा बहुत खूंखार होता है। लेकिन जाते समय वह अपना पूरा राज पाठ अपनी बेटी राधा को सौंप कर जाता है। जो कि अपने पिता की तरह ही बहुत खूंखार होती है और किसी पर भी दया नहीं करती है। इतना ही नहीं राधा तो रुद्रा की बहन और वर्धा की सौतेली बहन होती है। इस फिल्म में श्रेया रेड्डी ने बेहद ही अच्छी परफॉर्मेंस दी है और दर्शकों को भी इंप्रेस किया है।

साउथ इंडस्ट्री की है जानी-मानी अभिनेत्री

अगर हम श्रेया रेड्डी की बात करें तो आपको बता दें कि वह साउथ इंडस्ट्री में एक जानी-मानी अभिनेत्री है। उन्होंने तमिल से लेकर तेलुगू सिनेमा में काफी बेहतरीन काम किया है और वीडियो जो की भी रह चुकी हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि श्रेया रेड्डी इंडिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर भारत रेड्डी की बेटी है और उन्होंने साल 2002 में ऐक्टिंग डेब्यू किया था।

स्कूल में ही आने लग गए थे मॉडलिंग के ऑफर

श्रेया रेड्डी ने फिल्म समुरई से अपने करियर की शुरुआत की थी और इसमें वह कर्मियों के किरदार में नजर आई थी। इससे पहले भी वह VJ रह चुकी है और स्कूल के दिनों में श्रेया रेड्डी को मॉडलिंग के ऑफर आने लग गए थे। लेकिन पिता के कहने पर पहले उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की और इसी के चलते उन्होंने सारे ऑफर ठुकरा दिए थे।

दो फिल्मों के लिए मिला नेशनल अवार्ड

श्रेया रेड्डी ने फिल्म प्रोड्यूसर और मशहूर एक्टर विजय कृष्ण रेड्डी के साथ में शादी रचाई। बाद में साल 2008 में शादी के बाद श्रेया रेड्डी ने फिल्मों में 10 साल का ब्रेक ले लिया और एक बार फिर से साल 2018 में पर्दे पर वापसी की। एक्ट्रेस ने अपने पूरे करियर में कई सारे अवार्ड हासिल किए हैं और उन्हें दो फिल्मों Veyil और Kanchivaram के लिए नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है।

Read more about: salaar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X