फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते हैं प्रभास, उनके भाई-बहन भी करते हैं ये काम

प्रभास साउथ इंडस्ट्री के एक फेमस एक्टर बन चुके हैं और आपको बता दें कि उनकी पापुलैरिटी भी इतनी ज्यादा हो चुकी है की फैन फॉलोइंग बढ़ती ही चली जा रही है। हाल ही में प्रभास अपनी फिल्म सालार को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं। 22 दिसंबर को उनकी सालार फिल्म रिलीज हुई और अब वह काफी ज्यादा सुर्खियों में आ चुके हैं।
सालार फिल्म को लेकर सुर्खियों में है प्रभास
जानकारी के लिए आपको बता दें कि प्रभास की फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू भी नजर आए हैं। इसी के अलावा आपको बता दें कि केजीएफ और केजीएफ 2 वाले प्रशांत नील ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। सालार फिल्म ने तकरीबन 48 करोड़ की एक तगड़ी एडवांस बुकिंग भी कर ली थी। खबरों के अनुसार फिल्म फिल्म पहले ही दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
प्रभास का परिवार
लेकिन बहुत सारे फैंस ऐसे हैं जो की प्रभास की फैमिली के बारे में जानना पसंद करते हैं। तो आज हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं और आपको बता दें कि प्रभास के पिता का नाम सूर्य नारायण राजू है। जो की एक फिल्म प्रोड्यूसर हुआ करते थे और साल 2010 में उनकी मृत्यु हो गई थी।
फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते हैं प्रभास
प्रभास की मां का नाम शिव कुमारी है और वह एक हाउसवाइफ रह चुकी है। प्रभास तीन भाई बहन है और आपको बता दें कि उनके बड़े भाई का नाम प्रबोध है। वह एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और उनकी बहन की बात करें तो उनका नाम प्रगति है। प्रगति की शादी हो गई है। इसी के अलावा तेलुगू फिल्म एक्टर कृष्णम राजू के प्रभास भतीजे लगते हैं। जिससे कि पता चलता है कि प्रभास का बैकग्राउंड फिल्मी रह चुका है। प्रभास ने हैदराबाद के श्री चैतन्य कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी।


Click it and Unblock the Notifications











