बिना शादी किए बनी मां, दोस्त के कहने पर दिया ऑडिशन, अब शो की लाखों में फीस लेती हैं ये टीवी एक्ट्रेस

Sakshi Tanwar

टेलीविजन की दुनिया में सितारे अपना अलग ही नाम कमाते हैं. जहां पर उन्हें घर घर में जाना जाता है. इतना ही नहीं आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिसके अभिनय और खूबसूरती से हर कोई उनका दीवाना हो गया. वह अपने सीरियल्स में भी अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से दर्शकों को बांध कर रखती हैं. लेकिन अब उन्होंने टेलीविजन से फिल्मी जगत में भी अपनी एक खास जगह बना ली है.

IAS अफसर बनना चाहती थी साक्षी

अगर आप अभी भी नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि टेलीविजन की खूबसूरत आंखों वाली एक्ट्रेस साक्षी तंवर कि यहां पर बात हो रही है. साक्षी तंवर एक अच्छे खासे शिक्षित परिवार से आती हैं. उनके पिता सीबीआई अफसर हुआ करते थे और उनके घर में शुरू से पढ़ाई का काफी अच्छा खासा माहौल रहा. साक्षी भी पढ़ाई में काफी ज्यादा होशियार हुआ करती थी और उन्हें IAS ऑफिसर बनना था.

दोस्त के कहने पर दिया ऑडिशन

इसी के कारण दिल्ली में ग्रेजुएशन के बाद साक्षी एडमिनिस्ट्रेटर सर्विसेस के लिए तैयारी करने लग गई थी. लेकिन उन्होंने अपने खर्च उठाने के चक्कर में एक फाइव स्टार होटल में सेल्स ट्रेनिंग के तौर पर नौकरी करना भी शुरू कर दिया था. बाद में उनके एक दोस्त ने सलाह दी की दूरदर्शन के शो "अलबेला सुर मेला" के लिए ऑडिशन देने वह चली जाए.

टीवी पर छाई साक्षी

इसके बाद में साल 1998 में टेलीकास्ट हुए शो के लिए साक्षी का प्रेजेंटर के तौर पर सलेक्शन हुआ और यहां से ही उनके करियर में फेरबदल हो गया. इस अशोक के दौरान उन्हें काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल हुई और एकता कपूर की नजर उन पर पड़ गई. बाद में उन्होंने साक्षी को 'कहानी घर-घर की' सीरियल के लिए ऑफर किया. इस सीरियल से वह काफी ज्यादा फेमस हो गई थी और बाद में इस साल 2011 से 2014 के बीच में राम कपूर के साथ में उन्होंने 'बड़े अच्छे लगते हैं' सीरियल में भी काम किया. जहां से उनका करियर का ग्राफ और भी ज्यादा बढ़ गया.

फिल्मों में भी किया काम

जानकारी के लिए आपको बता दें कि टीवी के साथ-साथ साक्षी तंवर ने फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम किया और अपनी एक खास पहचान कायम की. साक्षी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दंगल' में आमिर खान की पत्नी के किरदार में भी नजर आ चुकी है और सभी ने उनकी एक्टिंग को भी काफी ज्यादा पसंद किया. इसी के साथ साथ कुछ वक्त पहले सीरीज 'माई' में भी उनको देखा गया. साक्षी तंवर अब टीवी के लिए हर एक एपिसोड का सवा लाख रुपए का चार्ज लेती है.

एक्ट्रेस ने लिया 9 महीने की बेटी को गोद

अगर हम साक्षी तंवर की निजी जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि उनकी उम्र 50 साल की हो चुकी है. लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने शादी नहीं रचाई. बता दे की साल 2018 में 9 महीने की एक लड़की को उन्होंने गोद ले लिया. जिसका नाम दित्या तंवर है और अब वह एक सिंगल मदर के तौर पर अपनी लाइफ जीती हैं.

More from Filmibeat

Read more about: sakshi tanwar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X