बिना शादी के 45 साल की उम्र में बनी मां, टीवी की दुनिया की हैं रॉकस्टार, सबसे ज्यादा फीस लेने वाली हीरोइन

Sakshi Tanwar

साक्षी तंवर टेलीविजन इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उनका हर एक किरदार दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया है। लेकिन आपको बता दें कि साक्षी तंवर अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा का विषय बनी रही। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री की फिल्म दंगल में आमिर खान की पत्नी का किरदार निभाया था। साक्षी तंवर ने आज तक शादी नहीं रचाई है और 50 साल की उम्र में वह सिंगल मदर है।

45 साल की उम्र में बनी बिन ब्याही मां

दरअसल आपको बता दें कि तकरीबन 5 साल पहले साक्षी तंवर ने एक बेटी को गोद ले लिया था। उस वक्त एक्ट्रेस 45 साल की थी और बाद में वह एक सिंगल मदर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी को संभालती नजर आई। साक्षी तंवर को कई सारे बेहतरीन सीरियस में भी देखा जा चुका है और उनके सादगी भरे किरदारों ने टीआरपी को भी काफी जबरदस्त हवा दी है।

37 से भी ज्यादा फिल्म और सीरियल्स में कर चुकी है काम

साक्षी तंवर के करियर की बात की जाए तो उन्होंने 37 से भी ज्यादा फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया। साल 2001 में उन्होंने टीवी सीरियल करम से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद में उन्हें काव्यांजलि और विरासत के अलावा कुटुंब जैसे बेहतरीन सीरियल्स में देखा गया। साक्षी तंवर ने कई सारी सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया है।

हर एपिसोड के लिए लेती हैं मोटी फीस

भले ही उन्होंने बॉलीवुड में काम किया है लेकिन टीवी इंडस्ट्री में उनका एक अलग ही जलवा देखने को मिलता है। वह टीवी इंडस्ट्री की सबसे महंगी अभिनेत्री बन चुकी है। कुछ मीडिया खबरों के अनुसार आपको बता दें कि साक्षी तंवर अपने हर एक एपिसोड के लिए 1.5 लाख रुपए का चार्ज लेती है। वह अपने हर एक किरदार को बेहद ही सादगी के साथ निभाती हैं और दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं।

फिल्मों में किया काम

पिछले साल साक्षी तंवर की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज रिलीज हुई थी और इसमें उन्होंने लीड किरदार निभाया था। इससे पहले भी वह माई नामक सीरियल में नजर आ चुकी है और इसमें उनकी दमदार एक्टिंग के चलते काफी ज्यादा उन्हें पसंद किया गया। वह अपनी बेटी के साथ में आज के समय पर सिंगल जिंदगी जीती हुई नजर आती है।

More from Filmibeat

Read more about: sakshi tanwar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X