बॉम डिग्गी डिग्गी फेम एक्ट्रेस का खुलासा- मैंने उनकी इच्छा पूरी करने से किया मना तो प्रोड्यूसर ने किया ब्लैक..

'बॉम डिग्गी डिग्गी' फेम एक्ट्रेस साक्षी मलिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती है और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है. इतना ही नहीं एक्ट्रेस अपने वेकेशन से लेकर फिटनेस वीडियोस और तस्वीरों को भी शेयर करती हुई नजर आती हैं. लेकिन हाल ही में साक्षी ने नवभारत टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू साझा किया जहां पर उन्होंने अपनी जिंदगी को लेकर काफी चीजों का खुलासा किया.
6 महीने से नहीं की साक्षी ने परिवार से मुलाकात
जब साक्षी मलिक से उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनकी पर्सनल लाइफ अच्छी चल रही है. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मुझे काम करना बहुत अच्छा लगता है. इसीलिए अगर मेरे हिसाब से देखा जाए तो अगर आप काम अच्छा कर रहे हैं तो आपकी जिंदगी भी अच्छी रहेगी. हाल ही में मैंने एक प्रोजेक्ट को कंप्लीट किया है और इसके आगे भी अच्छे से काम करने की इच्छा जाहिर कर रही हूं. पिछले 6 महीने से मैं अपने परिवार से नहीं मिली हूं और इसीलिए उन्हें बहुत याद भी कर रही हूं.
निखिल आडवाणी संग साक्षी मलिक की आने वाली है फिल्म
साक्षी मलिक से उनकी आने वाली फिल्म या फिर वेब सीरीज के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनकी एक नहीं बल्कि दो फिल्में जल्दी ही आने वाली है. बता दें कि निखिल आडवाणी ने कल हो ना हो फिल्म बनाई थी.लेकिन साक्षी मलिक के साथ में निखिल आडवाणी की फिल्म अक्टूबर या फिर नवंबर में रिलीज हो सकती है.
साक्षी मलिक ने रिलेशनशिप पर भी की बात
इसी के आगे साक्षी मलिक से उनके प्रोफेशन के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि "बहुत सारे लोगों को इस बारे में खबर नहीं है कि मुझे फॉरेन ब्रांड से कितने पैसे मिलते हैं. अगर लोग इस बारे में जान लेते हैं तो शायद वह मुझे अलग नजरों से देखेंगे." एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें योगा करना भी काफी पसंद है साथ ही साथ किताबें पढ़ना और खाना पकाना भी काफी अच्छा लगता है. साक्षी मलिक से रिलेशनशिप पर जब सवाल किए गए तो उन्होंने "नो कमेंट्स कहा और आगे कहा कि रिलेशनशिप के बारे में वह कुछ भी बोलना पसंद नहीं करती है."
एक्ट्रेस ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काम करने से किया मना
जब साक्षी मलिक से पूछा गया कि इतने लंबे वक्त में आप बहुत ही कम प्रोजेक्ट में नजर आई तो इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि "काम को लेकर उन्हें पहला ब्रेक 2019 में मिला. जिसके बाद में लाइव रोलर कोस्टर की तरह चलती रही. शुरू में मैंने सिर्फ बड़े प्रोजेक्ट के लिए ऑडिशन दिया. जिसमें दो से तीन में मुझे शॉर्टलिस्ट किया गया. लेकिन इसके बाद मैंने कुछ पर्सनल कारणों की वजह से इसे नहीं किया. जिसके बाद में कविता गया और अचानक से इंडस्ट्री ओटीटी पर स्विच हो गई. लेकिन मैंने ओटीटी सीरियल और फिल्मों के लिए मना किया. जो कि मेरी सबसे बड़ी गलती रही है. लेकिन इसके बावजूद भी मैं इस पर पछतावा नहीं करती हूं. मुझे यही उम्मीद है कि 2023 मेरे लिए अच्छा जाएगा."
साक्षी मलिक ने शेयर किया कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस
साक्षी मलिक से जब पूछा गया कि आपको किस तरह से रोल ऑफर होते हैं तो उस पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा कि "मेरी थिएटर की परफॉर्मेंस देकर बॉलीवुड के डायरेक्टर ने मुझे रोल ऑफर किया. जिसमें मुझे एक गांव की लड़की का रोल निभाना था. शुरू में तो मुझे थोड़ा अजीब लगा लेकिन बाद में मैंने इसके लिए हामी भर दी. मुझे हर टाइप के रोल ऑफर किए जाते हैं." एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच पर भी बोला कि "एक एक्सपीरियंस है मेरा लेकिन इसके बारे में मैं सिर्फ इतना ही कहना चाहूंगी कि बॉलीवुड के एक बहुत ही बड़े प्रड्यूसर ने मुझे साथ में वक्त बिताने के लिए कहा था. लेकिन जब मैंने इस पर मना किया तो उन्होंने मुझे ब्लैक लिस्ट कर दिया और इसके बाद मुझे काम में देना भी बंद कर दिया था."


Click it and Unblock the Notifications