घमंड में चूर रहता था ये डायरेक्टर, आज 1 फिल्म के लिए रहा है तरस, न शादी हुई न बसा घर

बॉलीवुड में सफलता प्राप्त करना हर किसी के बस की बात नहीं है। लेकिन अगर सफलता मिल भी जाती है तो उसको संभाल कर रखना और भी ज्यादा कठिन हो जाता है। एक छोटी सी गलती करियर पर भारी पड़ सकती है। जहां पर कई सितारों को कोर्ट कचहरी तक का मुंह देखना पड़ जाता है। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड के एक निर्माता- निर्देशक के बारे में बताएंगे। जिनका एक झटके में घमंड चकनाचूर हो गया। वह सफलता का आसमान छू रहे थे और एक झटके में उनका करियर तबाह हो गया। ना तो उनकी शादी हुई और अब तो काम के लिए भी तरस रहे हैं।
साजिद खान ने करियर में की कामयाबी हासिल
अगर आप अभी तक इस डायरेक्टर को नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि हम साजिद खान की बात कर रहे हैं। कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान के भाई साजिद खान आज के समय में एक फिल्म के लिए भी तरस रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो 'मैं हूं डिटेक्टिव' के होस्ट के तौर पर की। इसके बाद साल 2006 में वह अपनी बहन फराह खान के नक्शे कदमों पर चलकर डायरेक्टर बने। उन्होंने कई फिल्मों का डायरेक्शन किया और लगातार कामयाबी हासिल करते चले गए।
साजिद खान पर लगा मी टू का आरोप
लेकिन अचानक से उनका नाम जैकलिन फर्नांडीस के साथ में जोड़ा और उनका रिश्ता ज्यादा चल नहीं पाया। साल 2013 में दोनों का ब्रेकअप हुआ और साल 2018 में उनके करियर का सबसे बड़ा डाउनफॉल आ गया। एक के बाद एक कई हसीनाओं ने उन पर मी टू का आरोप लगाया। यहां तक की खुद उनकी अपनी ही असिस्टेंट सलोनी चोपड़ा ने उन पर कई गंभीर आरोप लगा दिए। मी टू के गंभीर आरोप लगाने वाली अभिनेत्रियों में शर्लिन चोपड़ा, सिमरन सूरी और करिश्मा खान के अलावा जिया खान जैसी हसीनाएं शुमार थी।
बिग बॉस 16 से भी निकाला गया
इसी के बाद साजिद खान का करियर का ग्राफ नीचे जाता गया। मी टू के विवाद के बाद रातों-रात फिल्म हाउसफुल 4 से उनको निकाल दिया गया। उनके हटाए जाने के बाद में फरहाद सामजी ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया। साजिद खान को बाद में बिग बॉस सीजन 16 में भी देखा गया। उनका विवाद वहां पर इतना ज्यादा बड़ा की शो के बीच से ही उनको निकाल दिया गया। आज के वक्त में वह गुमनामी का जीवन जी रहे हैं और करियर को संवारने के लिए एक फिल्म के लिए तरस रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications