कॉमेडी से सबको हंसाया, रियल लाइफ में बना विलेन, पहुंच गया जेल, सड़क पर की थी चोरी

रोजाना बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी किस्मत को आजमाने के लिए हजारों लोग मुंबई में पहुंचते हैं। लेकिन काफी कम लोग होते हैं जो की सक्सेस हासिल कर पाते हैं। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे ही कड़ी मेहनत करने वाले दो भाई बहनों के बारे में बताने वाले हैं। एक ने बताओ डांस कोरियोग्राफर अपने करियर की शुरुआत की तो दूसरे ने डायरेक्टर के तौर पर अपनी पहचान बनाई। तस्वीर में नजर आ रहा दुबला पतला लड़का वही डायरेक्टर है।
साजिद खान पर कई अभिनेत्रियों ने लगाए गंभीर आरोप
MeToo कैंपेन के दौरान इस डायरेक्टर पर कई महिलाओं ने काफी गंभीर आरोप लगा दिए थे। बाद में कई बड़े दिग्गज कलाकारों ने भी इनके साथ में काम करने से इनकार कर दिया था। यहां तक की बिग बॉस में भी इन्होंने अपनी आपबीती सुनाई थी। अब तो आप पहचान ही गए होंगे कि यह और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड के पर्दे पर सबको हंसा देने वाले साजिद खान है।
साजिद खान का बिग बॉस में हुआ विरोध
बता दें कि साजिद खान पर काफी गंभीर आरोप लगाए गए थे और उन्हें अपनी इमेज को सुधारने के लिए बिग बॉस 16 का रुख करना पड़ा। शुरुआत में यहां पर भी उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा और कई कंटेस्टेंट्स के अलावा दर्शकों ने भी जमकर विरोध किया। एक इंटरव्यू के दौरान साजिद खान ने यह भी बताया था कि उनके पिता एक बड़े फिल्म मेकर हुआ करते थे। लेकिन उनके जन्म के बाद उनके पिता ने सब कुछ गवा दिया था। 6 साल की उम्र में ही माता-पिता अलग हुए और बाद में वह अपनी बहन फराह खान के साथ दो दिन पापा और 5 दिन मां के साथ में रहा करते थे।
साजिद खान सड़क पर करने लगे थे चोरी
साजिद खान ने यह भी बताया कि इन हालातो में मानसिक तौर पर उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा। तब वह फिल्में देखने लगे और इन्हें देखकर रिलैक्स महसूस करने लगे। फिल्मों से उनका दिमाग शांत हो जाता था। फिल्में देखने की लत की वजह से उन्होंने दोस्तों के साथ सड़क पर चोरी करना भी शुरू कर दिया। इसी दौरान उन्हें सुधारने के लिए उनके घर वाले उनको थाने लेकर पहुंच गए। उनको यह एक बार बताया गया था कि जब शराब की लत की वजह से उनके पिता की मौत हुई तो उन्होंने काम को बहुत ही ज्यादा सीरियसली लिया।


Click it and Unblock the Notifications











