#Me Too लिस्ट में बॉलीवुड के 12 सेलिब्रिटी अब तक शामिल- बलात्कार जैसे संगीन आरोप
मी टू कैंपेन के तहत हर दिन बॉलीवुड में नया धमाका हो रहा है। तनुश्री दत्ता- नाना पाटेकर से शुरु हुआ यह मामला अब बॉलीवुड इंडस्ट्री में फैल चुका है और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के सारे काले करतूतों का पर्दाफाश हो रहा है। बॉलीवुड की यह रंगीन दुनिया अंदर से कितनी काली है, जिसका खुलासा हो चुका है। मी टू कैपेंन की लिस्ट में अब बड़े बड़े सितारों के नाम भी शामिल हो रहे हैं।
लव रंजन ने कहा, कपड़े उतारो मुझे बिकीनी सीन के लिए तुम्हारी बॉडी देखनी है
साजिद खान, सुभाष घई से लेकर नाना पाटेकर और आलोक नाथ तक, कई बड़े नाम यौन शोषण मामले में सामने आ चुके हैं। कुछ सेलिब्रिटीज ने पीड़िता से माफी मांगी, तो कुछ ने आरोप से साफ इंकार कर दिया। यहां परेशानी का सबब यह बन जाता है कि कई वाकयों को इतना समय बीत चुका है, जिसे सिद्ध करना मुश्किल है। लेकिन अच्छी बात है कि महिलाएं खुलकर अपना पक्ष रख रही हैं।

शाहरुख खान, सलमान खान, करण जौहर जैसे कुछ बड़े नाम छोड़ दिये जाएं.. तो बॉलीवुड के लगभग सभी सेलिब्रिटीज ने इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखा है। ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार और आमिर खान ने तो अपनी फिल्मों को दांव पर लगा दिया।
मी टू अभियान में इन नामों पर उठा है सवाल-


Click it and Unblock the Notifications