100 करोड़ी ब्लॉकबस्टर रीमेक- BOX OFFICE पर सुपरहिट या बुरा होगा हाल!
Recommended Video

2016 में आई मराठी फिल्म सैराट की हिंदी रीमेक है धड़क। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 20 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं करण जौहर। धड़क से श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर डेब्यू कर रही हैं, वहीं साथ में दिखेंगे शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर।
अक्षय कुमार के साथ जबरदस्त धमाका- 15 अगस्त को दर्शकों के सामने
सैराट पहली मराठी फिल्म है, जिसके 100 करोड़ से ऊपर का बिजनेस किया है। फिल्म को देशभर में बेहद पसंद किया गया.. वहीं, कई भाषाओं में इसके रीमेक बन भी चुके हैं, जैसे कि कन्नड़, पंजाबी, उड़िया और बंगाली। वहीं, तेलुगु, तमिल और हिंदी में रीमेक आने वाली है। इस म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

जाहिर है सैराट जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म की रीमेक है.. तो तुलना भी होगी ही। जाह्नवी और ईशान स्टारर इस फिल्म ने अब तक मिक्स रिस्पॉस पाया। लेकिन फिल्म को दर्शक कितना पसंद कर पाती है.. और यह बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन देती है.. यह तो फिल्म रिलीज के बाद ही सामने आ पाएगा।
फिलहाल यहां जानें सैराट की बजट, कमाई और स्टार्स की फीस कितनी थी।


Click it and Unblock the Notifications











