10 मिनट के ऑडिशन के बाद ऐसी हो गई थी रिंकू की हालत, फिर बॉडीगार्ड्स लेकर जाती थीं स्कूल

सैराट गर्ल के नाम से जानी जाने वाली रिंकू राजगुरु इन दिनों अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि 15 साल की उम्र में जब बच्चे पढ़ाई- लिखाई में व्यस्त होते हैं उन दिनों वह कामयाबी के शिखर तक जा पहुंची। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उनका जन्म 3 जून 2001 को महाराष्ट्र के अकलुज गांव में हुआ। लेकिन आज वही छोटी सी रिंकू राजगुरु किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है।
सैराट फिल्म के लिए रिंकू को 10 मिनट में किया गया सिलेक्ट
रिंकू ने अपनी पहली ही फिल्म से हर किसी के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली थी। लेकिन उनकी रियल लाइफ भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। बता दें कि उन्हें उनकी पहली फिल्म बहुत ही अलग अंदाज में मिली। जानकारी के लिए आपको बता दें कि सैराट के डायरेक्टर नागराज मंजुले किसी काम की वजह से अकलुज गांव में गए थे। जहां पर वह रिंकू से मिले। रिंकू डायरेक्टर को देखने के लिए अपने दोस्तों के साथ वहां पर पहुंची थी। लेकिन नागराज की नजर एकदम से रिंकू पर पड़ गई और उन्होंने रिंकू को फिल्म ऑफर कर दी। सिर्फ 10 मिनट के ऑडिशन में रिंकू को सिलेक्ट कर लिया गया।
रिंकू के स्कूल से निकाले जाने की उड़ी थी अफवाह
दरअसल आपको बता दें कि सैराट 1 मराठी फिल्म है जहां से रिंकू रातों-रात स्टार बन गई थी। इतना ही नहीं रिंकू को स्कूल से निकाल देने की अफवाह भी काफी तेजी से उड़ी थी। बता दें कि रिंकू उन दिनों दसवीं कक्षा में पढ़ रही थी। सैराट के कारण रिंकू स्कूल नहीं जा पा रही थी और अटेंडेंस उसकी बहुत कम थी। जिस वजह से कहा जा रहा था कि उसे स्कूल से निकाल दिया गया है। लेकिन स्कूल के मैनेजमेंट ने इस बात को खंडित कर दिया।
रिंकू का फेसबुक पेज भी हो गया था हैक
फिल्म सैराट में काम करने के लिए रिंकू को नेशनल अवार्ड भी मिला। इस दौरान हैकर्स ने उनका फेसबुक पेज भी हैक किया और उस पर महाराष्ट्र के तत्कालीन उद्योग मंत्री सुभाष देसाई का मोबाइल नंबर भी अपलोड कर दिया गया था। जब यह मामला पुलिस तक पहुंचा तो रिंकू के फेसबुक पेज से मंत्री का नंबर हटा दिया गया। जांच पड़ताल के बाद में यह सामने आया कि सैराट जब रिलीज हुई तो उसके बाद रिंकू के नाम से कई सारे फेसबुक पेज भी बनाए गए थे।
बॉडीगार्ड के साथ स्कूल जाती थी रिंकू
इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि सैराट से रिंकू को एक अलग ही मुकाम हासिल हुआ। जहां से उनकी पूरी जिंदगी बदल गई। एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का जिक्र किया था कि फिल्मों में आने से पहले वह मां के साथ में मार्केट जाया करती थी, जो कि अब नहीं जा पाती है। जब भी उन्हें कहीं बाजार जाना होता है तो उन्हें अपने चेहरे पर स्कार्फ बांधना पड़ता है। बता दें कि 2017 में रिंकू ने दसवीं की और 2019 में 12वीं की परीक्षा देकर पास हुई। उस समय वह बॉडीगार्ड के साथ में स्कूल जाया करती थी।


Click it and Unblock the Notifications











