ज़ब भरे सेट पर शम्मी कपूर ने इस हसीना को लगाई थी फटकार, रोने लगी एक्ट्रेस, कभी साथ काम ना करने की खाई कसम

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने फिल्म इंडस्ट्री में एक खास जगह बनाई। उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया। हसीना ने साल 1961 में अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की। हैरानी की बात यह है कि उन्होंने बॉलीवुड के नमकीन परिवार यानी कि कपूर परिवार के बेटे शम्मी कपूर के साथ में बॉलीवुड डेब्यू किया।
साल 1961 में रिलीज हुई फिल्म 'जंगली' में सायरा बानो ने लीड किरदार निभाया। लेकिन अब खुद सायरा बानो ने फिल्म जंगली को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, फिल्म के सेट पर कुछ ऐसा हुआ कि सायरा बानो ने इसके बाद में शम्मी कपूर के साथ में काम ना करने की कसम खा ली थी।
सायरा बानो ने बताया कि शम्मी कपूर की वजह से वह थोड़ा घबराई हुई थी और इसीलिए ठीक से शूट नहीं कर पा रही थी। जिसके चलते शम्मी कपूर ने भरे सेट पर ही सायरा बानो को फटकार लगाई और कहा "तुम यहां पर क्या कर रही हो, तुम्हें घर पर होना चाहिए।" बाद में वह रोने लग गई थी और उन्होंने अच्छे से शूट किया। जब खुद शम्मी कपूर ने पूरी यूनिट के सामने इस सीन को देखा तो एक्ट्रेस की खूब उन्होंने तारीफ की।
सायरा बानो ने इंस्टाग्राम के जरिए यह किस्सा साझा किया। उन्होंने इस पर लिखा कि "उस घटना के बाद में मैंने सोचा कि मैं करके दिखाऊंगी, सुबोध अंकल ने कैमरामैन श्रीनिवास के साथ में शॉट तैयार किया और म्यूजिक शुरू हुआ। आप मानो या ना मानो लेकिन मैंने इसे सही किया और शॉट को खूबसूरती से किया। मुझ में दृढ़ संकल्प आ गया था और भगवान ने चाहा तो मैं कभी भी इसी तरह हार नहीं मानूंगी। शम्मी जी बाद में मेरे पास आते हैं और मेरे कंधे को पकड़ लेते हैं। मुझे हंसते हुए कहते हैं देखिए, आपको थोड़ा सा धक्का और थोड़ी डांट की आवश्यकता थी।"
इसी के आगे सायरा बानो लिखती है कि "मैं बहुत ही संवेदनशील लड़की थी और मुझे इस पर बहुत दुख हुआ। इसीलिए मैंने शम्मी जी से यह वादा किया कि जब तक मैं खुद को एक अच्छा कलाकार साबित नहीं कर दूंगी तब तक आपके साथ काम नहीं करूंगी। इसी के चलते मैने 'प्रोफेसर' और 'जवान मोहब्बत' जैसी फिल्मों को ठुकरा दिया। काफी लंबे समय बाद बी.आर. चोपड़ा साहब ने मुझे अमिताभ बच्चन के साथ में जमीर फिल्म में कास्ट किया। इसमें मैं शम्मी जी की बेटी बनी। इसके बाद में हम दोनों ही इस अनूठे कास्टिंग मोड पर हंसा करते थे।"
इसी के अलावा सायरा बानो ने आगे इसी पोस्ट में लिखा कि "ऐसा पहली बार हुआ था कि मैं शम्मी कपूर और इंडियन सिनेमा के पहले रॉकस्टार से मिली। उस वक्त में उनके बारे में कुछ खास नहीं जानती थी। हालांकि इससे पहले मैंने उन्हें एक बार 'दिल देके देखो' के प्रीमियर पर देखा तब मैं अपने स्कूल की छुट्टियों के लिए मुंबई आई हुई थी।"
सायरा बानो ने आगे बताया कि "वह हमारे पीछे ही बैठे हुए थे और किसी वजह से जब भी नायक और नायक के बीच में दृश्य स्क्रीन पर हुआ करता तो वह जोर से चिल्लाते थे कि "हमाम साबुन से नहाते हैं सभी!", इसी को सुनकर मैं और मेरी मां यह देखने के लिए पीछे मुड़ते कि पीछे से शोर कौन कर रहा है। वह और कोई नहीं बल्कि शम्मी जी ही थे और बहुत ही शालीनता के साथ में वहां पर बैठे हुए थे। लेकिन शम्मी जी इससे कहीं ज्यादा थे और मुझे आने वाले दिनों में इस बारे में जरूर बात करनी होगी।"


Click it and Unblock the Notifications











