खूबसूरती 'मधुुबाला' से कम नहीं..सुपरस्टार एक्ट्रेस..और सबसे आइडल पत्नी..
उनकी खूबसूरती कुछ ऐसी थी की आज के बच्चे भी उन्हें जानते हैं।अगर बॉलीवुड की ऑलटाइम टॉप 10 एक्ट्रेसेस की बात की जाए वो भी उस लिस्ट में आएंगी। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में भी की और आज वो अपना 72वां जन्मदिन मना रही हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं अपने जमाने की सुपरस्टार एक्ट्रेस सायरा बानू की ।
जंगली, पड़ोसन और गोेपी जैसी शानदार फिल्में देने वाली सायरा बानो को शायद ही कोई हो जो ना पहचानता हो। पड़ोसन फिल्म सायरा बानू की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। सिर्फ 17 साल की उम्र में सायरा बानो ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की।

1961 में वह शम्मी कपूर के साथ फिल्म 'जंगली' में पहली बार पर्दे पर नजर आईं। फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नामांकित किया गया।सायरा बानो उस समय की सबसे शोख और चुलबुली एक्ट्रेस में गिनी जाती थीं।
उनके बारे में कहा जाता है कि खुद में मस्त रहती हैं। सायरा बानू उस समय भी दिलीप कुमार की फैन हुआ करती थीं और उनसे बेपनाह मोहब्बत करती थीं। 22 साल में सायरा बानू दिलीप कुमार से शादी करने के लिए तैयार भी हो गईं।
सायरा बानू के बारे में एक किस्सा काफी प्रसिद्ध है कि वो जब ठान चुकी थीं कि वो दिलीप कुमार से शादी कर के रहेंगी तब सायरा बानू 22 और दिलीप कुमार 44 साल के थे।दिलीप कुमार को अपने और सायरा की उम्र के फासले का ख्याल था, उन्होंने शादी की जिद पर अड़ी सायरा से शादी से पहले एक दफा कहा था कि तुम मेरे सफेद होते बालों को तो देखो।
इस पर सायरा बानू ने कहा थी कि कि यूसुफ साहब मुझे आप के बालों की ये सफेदी ही तो मुझे कयामत लगती है। इस तरह 22 साल की सायरा अपने से दोगुनी उम्र, यानि 44 साल के दिलीप के साथ शादी के बंधन में बंध गईं।लेकिन हर सुपरस्टार की शादी की तरह इन दोनों की शादी में भी कड़वाहट आई।
दरअसल काफी कम लोग जानते होंगे कि दिलीप कुमार 1980 में दूसरी शादी भी की जिनका नाम आसमा रहमान था। दिलीप कुमार के इस फैसले से सायरा बानू को काफी गहरा झटका लगा। 1982 में दिलीप कुमार और आसमा रहमान का रिश्ता टूट गया और दिलीप कुमार वापस सायरा बानू के पास आ गए।
शादी के पचास सालों के बाद आज तक शायरा बानों और दिलीप कुमार की उम्र कभी उनके बीच नहीं आईं। आज जब दिलीप कुमार काफी बूढ़े हो चुके हैं सायरा उनकी दिन-रात सेवा कर रही हैं।बिना सायरा बानू के दिलीप कुमार कभी भी नजर नहीं आते।
दोनों के बारे में शायद एक और बात आपको नहीं पता हो कि सायरा बानू और दिलीप कुमार दोनों ही शाहरूख खान को अपने बेटे की तरह प्यार करते हैं। शाहरूख खान भी जब कुछ खास मौका हो दिलीप साहब के जाना या उनसे आर्शिवाद लेना नहीं भूलते।


Click it and Unblock the Notifications






