जब सुपरस्टार ने एक्टर से खुलेआम कहा, 'तुम मेरी पत्नी से फ्लर्ट करने मेरे घर आते हो और फिर...'

एक जमाना हुआ करता था जब दिलीप कुमार और अशोक कुमार की दोस्ती के चर्चे हुआ करते थे. बता दें कि सायरा बानो ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पुरानी तस्वीर को शेयर किया. उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि कई बार अशोक कुमार मजाक में दिलीप कुमार से कह दिया करते थे कि वह कई बार उनकी पत्नी के साथ फ्लर्ट करने के लिए घर पर आ जाते हैं. सायरा बानो ने पोस्ट को शेयर करते हुए एक मजेदारकिस्सा भी सुनाया और लिखा कि अशोक भैया का घर स्टूडियो के पास ही हुआ करता था. राज कपूर और दिलीप साहब का हमेशा उनके घर पर स्वागत हुआ करता था.
अशोक ने मज़ाक में कह डाली दिलीप से ऐसी बात
अशोक कुमार हमेशा ही उनको कहा करते थे कि वह जब चाहे उनके घर पर पत्नी शोभा के हाथों से बने गरमा गरम भजिया खाने के लिए आ सकते हैं. लेकिन कई बार ऐसा हुआ करता था कि अशोक भैया जब घर पहुंचते तो राज कपूर और दिलीप साहब उनके घर पर बैठकर भजिया खा रहे होते थे. तब वह मजाक में दिलीप साहब से कह देते थे कि तुम यहां आते हो और मेरी पत्नी से फ्लर्ट करते हो, भजिया खाते हो लेकिन मेरे साथ बैडमिंटन खेलने का तुम पर समय नहीं है.
अशोक की तबियत बिगड़ने पर दिलीप जाते थे उनसे मिलने
इसी के साथ-साथ जब दिलीप साहब और अशोक भैया ने साथ में काम करना शुरू किया तो भैया के आर्डर पर लंच टाइम में सेट पर दावत रखी जाती थी. जिसमें घर से बनी हुई बिरयानी और होममेड आइसक्रीम भी परोसी जाती थी. सायरा ने एक और किस्सा साझा करते हुए लिखा कि जब अशोक कुमार की तबीयत खराब होने लगी थी तो दिलीप साहब उन्हें देखने के लिए कई बार उनके चंबूर स्थित घर पर पहुंचे थे. उन्हें डॉक्टर ने बेड रेस्ट के लिए कहा था और दिलीप साहब उनसे मिलने की भी पहुंचते थे तो उन्होंने उर्दू शायरी और कुछ मजेदार जोक सुना कर उन्हें अच्छा फील करवाने की भी कोशिश किया करते थे. लेकिन स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों की वजह से अशोक कुमार का निधन 2001 में हो गया और दिलीप कुमार का निधन साल 2021 में हुआ.


Click it and Unblock the Notifications











