दोगुनी उम्र के एक्टर संग रचाई शादी, फिर कभी प्रेग्नेंट नहीं हो पाई ये एक्ट्रेस

Saira Bano Dilip Kumar: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सारे सितारे हैं जो आज या तो फिल्म इंडस्ट्री से दूर है या फिर इस दुनिया में ही नहीं है, लेकिन इसके बावजूद भी लोग आज भी उनका काफी ज्यादा याद करते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही सदाबहार एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जो अपनी निजी जिंदगी में काफी चर्चा में रही।
22 साल बड़े दिलीप कुमार से शादी
हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं उसको बहुत ही कम उम्र में 22 साल बड़े एक्टर से प्यार हो गया। दुनियादारी की परवाह किए बिना उन्होंने शादी कर ली और फिर पति की मौत के बाद वह अकेली रह गई। दरअसल हम बात कर रहे हैं सायरा बानो की। उन्होंने दिलीप कुमार से शिद्दत वाला प्यार किया और शादी भी की।
समझाने पर भी नहीं मानी सायरा
जब सायरा बानो और दिलीप कुमार की शादी हुई थी तो एक्ट्रेस की उम्र 22 साल तो वही एक्टर की उम्र 44 साल की थी। एक वक्त पर दिलीप कुमार ने सायरा बानो को समझाया था कि उनका यह रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाएगा क्योंकि दोनों की उम्र में बहुत बड़ा अंतर है। लेकिन सायरा बानो ने यह साबित किया कि सच्चे प्यार में ना तो उम्र देखी जाती है और ना ही धर्म देखा जाता है।
मिसकैरेज के बाद नहीं मिला औलाद का सुख
बाद में सायरा बानो ने दिलीप कुमार से साल 1966 में शादी कर ली थी। खबरों के अनुसार साल 1972 में वह प्रेग्नेंट हो गई और एक हाथ से में उनका मिसकैरेज हो गया। फिर कभी भी उनको औलाद का सुख नहीं मिला क्योंकि डॉक्टर ने उनको कह दिया था कि इस बच्चे की गर्भ में ही मौत हो गई है और इसीलिए अब वह कभी भी मां नहीं बन पाएंगी।
दिलीप साहब के निधन के बाद अकेली पड़ी सायरा
सायरा बानो को इस बात का गहरा सदमा लगा था और इसके बावजूद भी दिलीप कुमार के साथ उन्होंने अपना जीवन काफी अच्छे तरीके से बिताया। लेकिन साल 2021 में लंबी बीमारी के चलते दिलीप कुमार का निधन हो गया और अब सायरा बानो अकेली ही रह गई है।


Click it and Unblock the Notifications















