..................... Saif and Kareena Kapoor changed the rules of the house when Taimur asked his nanny why she eats at a separate table - Hindi Filmibeat

जब करीना-सैफ से तैमूर ने नैनी को लेकर किया ऐसा सवाल, नहीं था कोई जवाब तो बदल दिया घर का ये बड़ा रूल और अब...

Kareena Kapoor Changed The Rule Of The House

करीना कपूर बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में शुमार है। इतना ही नहीं वह अपनी निजी जिंदगी के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को भी लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। करीना कपूर से ज्यादा उनके दोनों बच्चे तैमूर अली खान और इस जहांगीर अली खान भी चर्चा का विषय बने रहते हैं। करीना कपूर के दोनों बच्चे अक्सर अपनी नैनी के साथ में नजर आते हैं। लेकिन हाल ही में करीना कपूर ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ में एक इंटरव्यू साझा किया जहां पर उन्होंने बताया कि उनके दोनों बेटों की नैनी परिवार के साथ में बैठकर खाना खाती है। लेकिन एक बार करीना कपूर के बड़े बेटे ने उनसे सवाल कर लिया था कि बाद में घर का एक रूल बदल देना पड़ा।

करीना ने एक सवाल के लिए बदल दिया घर का रूल

करीना कपूर ने इंटरव्यू के दौरान इस बारे में खुलासा किया और बताया कि एक बार बड़े बेटे तैमूर ने उनसे पूछ लिया था कि नैनी हमारे साथ में खाना क्यों नहीं खाती है अलग टेबल पर क्यों बैठ कर खाती हैं? बड़े बेटे के इस सवाल पर सैफ अली खान और करीना कपूर के पास में कोई जवाब नहीं था। इसके बाद में उन्होंने अपने घर का रूल बदल दिया और आगे से सभी नैनीज उनके साथ टेबल पर परिवार की तरह बैठकर खाना खाती हैं।

करीना के दोनों बच्चे करते थे सवाल

करीना कपूर ने आगे इसी इंटरव्यू के दौरान कहा कि "पहले तैमूर और जहांगीर की नैनी इस वक्त खाना खाती थी जिस समय पूरा परिवार खाता था। लेकिन इसमें अंतर सिर्फ वह यह था कि एक अलग डाइनिंग टेबल थी वह वहां पर खाना खाती थी। लेकिन दोनों बच्चे यह सब देखकर थोड़ा सा हैरान रहते थे और सवाल करने वालों की नैनी हमारे साथ में क्यों बैठकर नहीं खाती हैं? इसीलिए उन्होंने खुद नैनी से परिवार के साथ में बैठकर खाने के लिए कह दिया।"

करीना कपूर के घर में हुई नया रिवाज़ शुरू

करीना कपूर ने यह भी बताया कि "तब से और अब तक परिवार में एक नया रिवाज शुरू हो चुका है और अब हम सभी साथ में बैठकर खाना खाते हैं। वह मेरे बच्चों की देखभाल करती हैं और जब मैं कम पर जाती हूं तो वह उनकी खूब देखभाल करती हैं। उन्हें इस तरीके का सम्मान भी मिलना चाहिए। जो सैफ अली खान और मुझे मिलता है। इसीलिए हम ज्यादातर वक्त साथ में बिताते हैं और साथ में ही ट्रैवल किया करते हैं। वह मेरे बच्चों की देखभाल अपने बच्चों की तरह करती हैं। इसीलिए इन सभी चीजों को अनदेखा नहीं किया जा सकता है।"

Read more about: kareena kapoor taimur ali khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X