जब सैफ अली खान को गिफ्ट में मिली करोड़ो को घड़ी, तो एक्टर ने उठाया यह कदम

Saif Ali Khan: बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान हमेशा ही अपनी जिंदगी को लेकर खबरों में रहते हैं, चाहे फिर फिल्में हो, या फिर उनका घर या उनका स्टाइल। सैफ अली खान मंहगें शौको को लेकर भी खबरों में बने रहते हैं, आज हम आपको सैफ अली खान की मंहगी घड़ी के बारें में बताएंगे जो उनको गिफ्ट में मिली थी।
इस बात से कोई अंजान नहीं है कि सैफ अली खान को घड़ियां काफी पसंद हैं, उनके कलेक्शन में दुनिया की कुछ सबसे महंगी और रॉयल घड़ियां शामिल हैं। एक साक्षात्कार में सैफ अली खान ने ब्रुनेई के सुल्तान की बेटी से मिले सबसे महंगे तोहफों में से एक के बारे में बात की थी।
उसी के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने साझा किया था कि सुल्तान की बेटी, जो बॉलीवुड की बहुत बड़ी फैन थीं, उनसे तब मिली थीं, जब वह सुल्तान के साथ एक हाई-प्रोफाइल मीटिंग में शामिल हुए थे।
मुलाकात और अभिवादन की डिटेल साझा करते हुए उन्होंने कहा था, "मुझे याद है कि मैं उम्मीद कर रहा था कि ब्रुनेई का सुल्तान मुझे नहीं मारेगा। वो लोग जो चीजें इस्तेमाल करते थे, उन्हें देखकर मैं भी हैरान रह गया। माइकल जैक्सन को गाने के लिए बुलाते थे। बहुत अमीर सुल्तान हैं। मुझे याद है एक बार उन्होंने हमें बुलाया था। मैं मनीषा कोइराला और कुछ अन्य लोग उनसे लंदन के 'डोरचेस्टर होटल' में मिले।''
सैफ ने आगे उस मुलाकात को याद करते हुए बताया था कि कैसे वह गलती से उस कुर्सी पर बैठ गए थे, जो सुल्तान के लिए रखी गई थी। उन्होंने यह भी खुलासा किया था कि जब वह जा रहे थे, तो सुल्तान की बेटी ने उन्हें एक बॉक्स दिया और जब उन्होंने उसे खोला, तो वह हीरे से जड़ित 'रोलेक्स' घड़ी देखकर हैरान रह गए।
सैफ अली खान ने कहा, "वहां एक बड़ी कुर्सी थी और एक छोटी कुर्सी। मैंने ज्यादा नहीं सोचा और जाकर बड़ी कुर्सी पर बैठ गया, लेकिन यह कुर्सी सुल्तान के लिए रिजर्व रखी गई थी। जब उनकी बेटी मिलने आई, तो उसने मेरे साथ एक फोटो क्लिक की और जाने से पहले मुझे एक बॉक्स दिया। जब मैंने बॉक्स खोला, तो उसमें सोने और हीरे जड़ित 'रोलेक्स' घड़ी थी।''
सैफ अली खान ने उस कीमती घड़ी के बारे में एक मजेदार किस्सा भी याद किया और कबूल किया कि एक बार उन्होंने अपनी फिल्म 'रेस' की शूटिंग के दौरान तोहफे में मिली घड़ी को बॉलीवुड फिल्म निर्माता रमेश तौरानी को बेचने की कोशिश की थी।
हालांकि, उन्होंने निर्माता को घड़ी नहीं बेचने का फैसला किया और इसके बजाय इसे अपनी पत्नी करीना कपूर खान को दे दी। सैफ अली खान के पास अपनी पैतृक संपत्ति पटौदी पैलेस का अधिकार है और वह पटौदी पैलेस में किंग साइज लाइफ जीते हैं, जो उनका वेकेशन होम भी है।


Click it and Unblock the Notifications












