जब सैफ अली खान की हुई बेइज्जती.. इस शख्स ने जड़ दिया था जोरदार चांटा, कहा- बाप का दिया सबकुछ है...

सैफ अली खान को बॉलीवुड का दिग्गज कलाकार माना जाता है. जब उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा तो उन्हें छोटे नवाब कहकर जाना जाने लगा. 90 के दौर में सैफ अली खान ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और काफी सारी फिल्मों में काम किया. यहां तक की एक्टर को नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है. बता दे कि सैफ अली खान ने हमेशा अपने रोल को हटकर किया है और इसी के चक्कर में कई बार उनकी फिल्में फ्लॉप भी हुई है. बता देंगे साल 1999 में फिल्म कच्चे धागे में अजय देवगन के साथ में वह नजर आए थे. यह फिल्म काफी ज्यादा चर्चा में आ गई थी. इस फिल्म की शूटिंग के वक्त एक्शन डायरेक्टर टीनू वर्मा ने सेट पर सरे आम सैफ अली खान को थप्पड़ मार दिया था. आज हम आपको इसी के पीछे का कारण बताने वाले हैं.
टीनू वर्मा ने खुद किया था खुलासा
मशहूर एक्शन डायरेक्टर टीनू वर्मा तो आपको याद ही होंगे. दरअसल आपको बता दे की फिल्म मेला के विलेन गुज्जर सिंह के नाम से जरूर आप पहचान जाएंगे. इस फिल्म में टीनू वर्मा ने गुर्जर सिंह बंद कर खलबली मचा दी थी और उसे दर्शन भी काफी ज्यादा डर गए थे. टीनू वर्मा एक डायरेक्टर के साथ-साथ एक्टर भी है. एक बार सैफ अली खान पर वह भड़क गए थे और इसी वजह से उन्हें जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था. इस बात का खुलासा खुद एक बार मुकेश खन्ना के यूट्यूब चैनल पर उन्होंने किया था.
शूटिंग के वक़्त सैफ अली खान कर रहे थे डांस
मुकेश खन्ना के साथ में अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए एक्शन डायरेक्टर टीनू वर्मा ने इस बात का खुलासा किया था कि किस तरीके से उन्होंने कच्चे धागे के सेट पर सैफ अली खान को थप्पड़ जड़ दिया था. टीनू वर्मा ने बताया था कि किस तरह से वह एक ऐसे दृश्य की शूटिंग कर रहे थे जिसके अंदर लगभग 7 कैमरे शामिल थे और ऐसा इसीलिए क्योंकि यह एक चलती ट्रेन पर एक शॉट था. लेकिन टीनू वर्मा एक्शन चिल्लाते थे. इसके बाद सैफ अली खान भी नाचना शुरू कर देते और बार-बार कोशिश करने के बावजूद उन्हें एक कारण से शॉर्ट नहीं मिल पा रहा था कि एक्टर सहयोग नहीं कर रहे थे.
टीनू वर्मा ने इसी इंटरव्यू में आगे यह भी बताया कि सैफ अली खान शॉट पूरा नहीं कर पा रहे थे और इसी बात से उन्हें गुस्सा आ गया. जिसके चलते उन्होंने सैफ अली खान को अपने पास बुलाया और पूछा की सीन क्यों नहीं कर पा रहे हो? जिस पर सैफ अली खान ने कहा कि ट्रेन की आवाज सुनकर उनको नाचने का मन करने लगता है. इतना सुनते ही टीनू आग बबूला हो गए और खींचकर सैफ अली खान को थप्पड़ मार दिया. उसे वक्त एक्टर भी झन्ना गए थे. हर कोई हैरान हो गया था. यहां तक की अजय देवगन ने भी तीनों से बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने मना कर दिया और फिर पैकअप हो गया था.
बाद में सैफ अली खान से टीनू ने कह दी ऐसी बात
लेकिन बाद में सैफ अली खान ने तीनों से बात की थी और वह अमृता सिंह के साथ में उनके कमरे में देर रात आए थे. वहां पर टीनू ने उनको अच्छे से समझा दिया और कहा कि अगर तुम लाइफ में आगे बढ़ना चाहते हो तो टेक्नीशियन की इज्जत करना सीखना पड़ेगा. वही लोग एक्टर को एक स्क्रीन पर प्रजेंट करते हैं. अगर तुम उनकी इज्जत नहीं कर सकते हो तो काम भी मत करो. सिम छोड़ दो और वैसे भी नवाब हो आप का दिया सब कुछ है. बेइज्जती मत करो, मैंने इतने बड़े सेट पर सभी के सामने तुम्हें थप्पड़ मारा, अच्छा लगा? इसके बाद में वह माफी मांग कर वहां से चले गए थे.


Click it and Unblock the Notifications