48 साल की करीना कपूर की ननद ने आज तक नहीं की शादी, बोलीं- मुझे पैसा नहीं चाहिए बस...

Saif Ali Khan Kareena Kapoor

Kareena Kapoor Nanad Saba Pataudi Unmarried: करीना कपूर और सैफ अली खान अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि दोनों के बीच में तकरीबन 10 से 12 साल की उम्र का फासला है। हालांकि इसके बावजूद भी उनके प्यार में कोई कमी नहीं है और अब वह दोनों दो बच्चों के माता-पिता बन चुके हैं।

हाल ही में ईद के मौके पर करीना कपूर और सैफ अली खान ने पूरे परिवार के साथ में मिलकर जश्न मनाया। इतना ही नहीं आपको बता दें कि सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी कई बार पटौदी हाउस के सेलिब्रेशन की तस्वीरों को साझा करती हुई नजर आ जाती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सबा पटौदी कोई और नहीं बल्कि मंसूर अली खान और शर्मिला टैगोर की बड़ी बेटी है। दरअसल वह सोहा अली खान से बड़ी है और सैफ अली खान से छोटी है। उनकी उम्र 48 साल की हो चुकी है और अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है। इसको लेकर उन्होंने कई बार बात भी की है।

सबा पटौदी से जब शादी को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने बताया था की शादी आप उससे कर सकते हैं जो "आपके लिए सबसे अच्छा दोस्त बन पाए। उन्होंने कहा कि मुझे पैसा नहीं चाहिए, मुझे बस एक अच्छा इंसान चाहिए जो मेरा दोस्त बन पाए और ऐसा जरूर होगा। शादी का वक्त मेरे लिए अभी नहीं आया है पर आने वाले समय में ऐसा होगा।"

इसी के अलावा आपको बता दें कि सैफ अली खान अपनी दोनों बहनों से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। सबा पटौदी की प्रोफाइल पर यह बात साफ नजर आती है। इसी के अलावा उनकी भाभी करीना कपूर के साथ भी काफी अच्छी बॉन्डिंग है। अक्सर दोनों साथ में फोटो शेयर करती हुई नजर आ जाती है।

Read more about: saif ali khan kareena kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X