जब सैफ अली खान ने बेटी सारा के सामने खोल डाले बेडरूम के राज, सारा ने बनाया था मुंह

सैफ अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिग्गज अभिनेता है और आपको बता दें कि वह अपनी फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में रहे। बता दे कि पहले तो उन्होंने अपने से 12 साल बड़ी एक्ट्रेस अमृता सिंह के साथ शादी रचाई और उनसे उन्हें दो बच्चे हुए। जिनका नाम सारा अली खान और इब्राहिम अली खान है।
सैफ अली खान ने बाद में अपने से कई साल छोटी करीना कपूर के साथ में शादी रचाई और उनसे भी अब उन्हें दो बच्चे हो चुके हैं। लेकिन आपको बता दें कि सैफ अली खान अपने पहले बच्चों से अच्छा खासा बॉन्ड शेयर करते हैं। अपनी बेटी सारा अली खान के साथ वह बड़े ही प्यार से रहते हैं और यह है साफ नजर भी आता है।
एक बार सारा अली खान और उनके पिता सैफ अली खान दोनों ही करण जौहर के शो कॉफी विद करण में पहुंचे थे और खूब सारी बातें भी की थी। इसी दौरान सैफ अली खान ने अपनी दूसरी पत्नी करीना कपूर के साथ में अपने बेडरूम सीक्रेट्स तक साझा कर दिए थे। करण जौहर ने सारा अली खान के सामने ही सैफ अली खान से उनकी और करीना कपूर की लव लाइफ को लेकर सवाल कर दिया था।
करण जौहर ने सैफ अली खान से सवाल करते हुए पूछा कि उनकी पत्नी करीना के जिम लुक बहुत ही ज्यादा फेमस हुआ करते हैं और इस पर आप क्या कहना चाहेंगे। जिस पर सैफ अली खान ने जवाब देते हुए कहा कि उनके जिम जाने से पहले मैं बेडरूम में उनके जिम लुक का क्लोजअप ले लिया करता हूं। इस बात को सुनते ही सारा अली खान शर्मा जाती हैं और उन्होंने अपने दोनों कान बंद कर लिए थे। एक्ट्रेस अजीब तरीके से मुंह बनाने लगी थी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सैफ अली खान ने आगे यह भी बताया कि जब करीना कपूर घर से बाहर जाती है तो वह उन्हें अच्छी तरीके से चेक कर लेते हैं। सैफ अली खान ने आगे कहा कि उन्हें सारा अली खान के लिए पैसे वाला लड़का चाहिए। जिस पर सारा अली खान जवाब देते हुए कहते हैं कि अब्बा आप तो चुप ही रहो, यह सब कहना बहुत गलत है।


Click it and Unblock the Notifications