..................... Saif Ali Khan said that if his surgery had not been done on time, he could have lost his hand. - Hindi Filmibeat

सैफ अली खान का हैरान करने वाले खुलासा- इलाज नहीं होता तो मैं अपना ये अंग खो देता...

Saif Ali Khan, Kareena Kapoor

सैफ अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता है और आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले उन्हें कुछ समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 22 जनवरी को वह अस्पताल में भर्ती हुए और उनके फैंस काफी चिंतित भी हो गए थे। हालांकि अब एक्टर वापस आ चुके हैं। दरअसल सैफ अली खान फिल्म देवरा की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे।

एक्टर ने इस चोट को हल्के में ले लिया था और यह उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता था। सैफ अली खान ने हाल ही में खुलासा किया कि इस चोट के चलते वह अपना एक हाथ खो बैठ सकते थे। एक्टर ने बताया कि उन्हें सिर्फ हाथ में चोट आई थी। उनकी कोई भी पीठ या फिर कंधे की सर्जरी नहीं की गई। उन्होंने यह भी बताया कि आखिरकार यह हादसा कैसे हुआ और इसे ज्यादा नजरअंदाज करने पर वह अपना एक हाथ खो सकते थे।

जब सैफ अली खान अस्पताल से घर पहुंचे तो उन्होंने अपनी सर्जरी को लेकर बात की। जूम टीवी के साथ उन्होंने एक इंटरव्यू सजा किया और कहा कि मुझे ट्राइसेप पर चोट लगी। काफी लंबे वक्त से मुझे इसमें दर्द हो रहा था। जो कि कभी कम हो जाता तो कभी बहुत ज्यादा हो जाता। कई बार दर्द बर्दाश्त के बाहर हो जाता था। मुझे सच में नहीं पता था कि यह चोट इतनी गंभीर हो जाएगी। देवरा फिल्म के एक्शन सीक्वेंस के दौरान मैं बुरी तरह चोटिल हो गया। तब मुझे पता नहीं चला और मैंने सोचा कि सब ठीक है। जैसे तैसे आगे काम करना शुरू किया।

सैफ अली खान ने यह भी बताया कि एक बार में वर्कआउट करने लगा तो दर्द और भी ज्यादा बढ़ गया। लेकिन बाद में सब ठीक हो गया था। फिर तेजी से दर्द होने लगा और मैं कोई जोर लगाने वाला काम नहीं कर पा रहा था। इसी के चलते मैंने MRI करवाया और पता चला कि ट्राइसेप टेंडन बुरी तरीके से फट गया है। फिर सर्जरी का प्रोसीजर शुरू हुआ। चोट की जगह पर बहुत बड़ा कट था। अगर समय पर सर्जरी नहीं होती तो शायद मैं एक हाथ खो देता।

Read more about: saif ali khan kareena kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X