ये देंगे हर 'खान' को टक्कर..यहां तक कि अपने पापा को भी..लुक्स-स्टाइल सब में आगे!
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान हम मामले में अपने पापा जैसे ही हैं, उन्होंने यहां तक की दिखने में भी और ड्रेसिंग में भी। आप भी देखिए उनकी तस्वीरें।
बॉलीवुड में जल्द ही 'खान' खेमे में शाहरूख, सलमान, आमिर और सैफ अली खान नहीं रहेंगे। खान ब्रिगेड में कई और खान की जल्द एंट्री होगी। इस लिस्ट में कई और नए लोग शामिल होंगे और इस लिस्ट में पहला नाम आता है आर्यन खान का।शाहरूख खान के बेटे आर्यन अपनी पढ़ाई खत्म करने के बाद बॉलीवुड में एंट्री लेंगे।
आर्यन खान के बाद सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम खान भी बॉलीवुड में एंट्री लेंगे इसमें कोई शक नहीं है। इब्राहिम अभी सिर्फ 15 साल के हैं और टशन फिल्म में वो अपनी स्पेशल अपीयरेंस भी दे चुके हैं। इब्राहिम बिल्कुल यंग सैफ अली खान लगते हैं। स्टाइल से लेकर लुक्स के मामले में भी वो बिल्कुल पापा की तरह हैं।

जैसे सैफ अली खान का स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस बॉलीवुड में सबसे बेस्ट माना जाता है और ठीक वैसे ही इब्राहिम हैं जो ना सिर्फ दिखते ही सैफ अली खान के जैसे हैं बल्कि उनका स्टाइल भी पापा की ही तरह है।
इब्राहिम अली और अक्षय कुमार के बेटे आरव काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों अक्सर साथ दिखाई देते हैं। इब्राहिम की अपनी बुआ सोहा अली खान से भी खूब बनती है।
उनकी कोई भी तस्वीर आप उठा कर देख लेने के बाद आप भी यही मानेंगे कि वो बिल्कुल सैफ की तरह दिखते हैं। यहां तक की इब्राहिम खान की करीना कपूर के साथ भी ट्यूनिंग काफी अच्छी है।
हाल में भी करीना कपूर के जन्मदिन पर इब्राहिम और सारा दोनो ही करीना कपूर के जन्मदिन पर पार्टी में स्पॉट हुए थे। दोनों हर फंक्शन में पूरी फैमिली के साथ दिखाई देते हैं।
इब्राहिम को अभी बॉलीवुड में आने में काफी समय है लेकिन इसमें भी कोई शक नहीं है कि वो जब भी अपनी पढ़ाई खत्म करके बॉलीवुड में एंट्री लेंगे बॉलीवुड को सैफ अली खान का यंग अवतार मिल जाएगा।
अपनी बहन सारा अली खान के साथ इब्राहिम खान। ये तस्वीर तब की हैं जब सारा पढ़ाई कर रही थीं।
इब्राहिम की दोस्तों की लिस्ट भी काफी लंबी है और इसमें आरव, श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप टॉप पर हैं।
इब्राहिम की एक और तस्वीर जिसमें वो काफी रॉयल लुक में नजर आ रहे हैं।
पापा सैफ अली खान और करीना कपूर के साथ इब्राहिम की एक और तस्वीर जिसमें सभी मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे हैं।
दोस्तों के साथ इब्राहिम अली खान। साथ में हैं खुशी कपूर।


Click it and Unblock the Notifications









