#Pics - ये देंगी मम्मी-पापा के स्टारडम को टक्कर..दीपिका से कैटरीना तक फेल!
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान अब फिल्मों में आने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।उनकी पढ़ाई भी पूरी हो गई है और वापस भारत भी लौट आई हैं। पिछले काफी समय से उनके डेब्यू के बारे में खबरें आ रही थीं।वो दिखने में काफी खूबसूरत हैं और अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान भी दे रही हैं।
[ना अबराम जैसा स्टारडम ना आराध्या जैसी लाइमलाइट..लेकिन ये भी कुछ कम नहीं!]
उन्होंने अपना अच्छा खासा वजन कम किया है। हाल में वो करीना कपूर के जन्मदिन के मौके पर भी दिखाई दीं। बेहद स्टाइलिश सारा अपने एब्स फ्लांट करते नजर आईं और इसमें कोई शक नहीं है कि कैटरीना कैफ भी सारा खान के सामने उन्नीस ही नजर आएंगी।

सारा खान की मम्मी अमृता सिंह भी अपने जमाने की सुपरस्टार और सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक रह चुकी हैं। उनके पापा सैफ अली खान भी अपने रॉयल लुक्स के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं।
दोनों का स्टारडम ही कुछ और था और है भी। सारा खान की पॉपुलैरिटी जिस तरह से बढ़ रही है उससे तो यही लगता है कि वो अपने मम्मी पापा से भी दो कदम आगे बढ़ने वाली है।
करीना कपूर से सारा खान के काफी अच्छे रिलेशन हैं। चाहे कोई भी मौका हो सारा खान हमेशा परिवार के फंक्शन में साथ नजर आती हैं चाहे सैफ अली खान की बर्थडे पार्टी हो या करीना कपूर की।
सारा खान अपने पापा और भाई के साथ भी क्वालिटी टाइम बिताते नजर आती हैं। कभी टेनिस खेलते तो कभी डिनर पर दोनों अक्सर ही नजर आते हैं।
हाल में ही सारा अली खान की उनके ब्वॉयफ्रेंड के साथ पार्टी करते तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं।वीर पारिया के साथ उनका नाम जोड़ा जाता है जो पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं।
खबरों की माने तो जल्द ही सारा स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में टाइगर श्रॉफ और श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर के साथ नजर आ सकती हैं।
उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से हाल में ही अपनी पढ़ाई पूरी की और अब भारत वापस आ गई हैं। सारा अली खान अभी 22 साल की हैं।
सारा अली खान की एक और बेहद खूबसूर तस्वीर जिसमें वो अपने दोस्त के साथ मस्ती करते नजर आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications








