जब डेब्यू फिल्म में सैफ अली खान को डायरेक्ट से मिली थी चेतावनी, बोले- 'फ़िल्म छोड़ दो या गर्लफ्रेंड...'

Director Warned Saif Ali Khan In Debut Film: सैफ अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिग्गज अभिनेता है और आपको बता दें कि वह भले ही एक स्टारकिड थे लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने अपने करियर में सफल होने के लिए काफी स्ट्रगल किया। इसी के चलते डेब्यू फिल्म में भी उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। साल 1999 में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि पहली फिल्म में उन्हें कह दिया गया था या तो फिल्म में कम करो या फिर अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़ दो।
सैफ अली खान ने बताया कि "कई लोग स्ट्रगल के बारे में बात किया करते हैं। लेकिन स्ट्रगल का मतलब क्या होता है? ऑटो रिक्शा में बैठ जाओ और 10 चक्कर काट कर आओ। किसी के ऑफिस में जाकर 3 घंटे तक बैठ जाओ और इसे स्ट्रगल कहते हैं? लेकिन मेरा स्ट्रगल थोड़ा अलग था। मुझे मेरी पहली फिल्म से निकल गया क्योंकि मेरे डायरेक्टर साहब ने कह दिया था या तो अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़ दो या फिर फिल्म को।" साल 1992 में रिलीज हुई बेखुदी फिल्म के बारे में एक्टर ने बताया था और इसके डायरेक्टर राहुल रवैल थे।
इसी इंटरव्यू के दौरान सैफ अली खान ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि करियर की शुरुआत में उनके साथ कोई भी काम करने को तैयार नहीं हो रहा था। डायरेक्टर राहुल रवैल को ऐसा लगने लगा था कि सैफ अली खान अपने करियर को लेकर को बिल्कुल भीदिलचस्पी नहीं दिख रहे हैं और वह काम नहीं करना चाहते हैं।लेकिन आपको बता दें कि सैफ अली खान ने यह भी बताया कि राहुल एक बात को लेकर काफी चिंता में थे।
दरअसल, सैफ अली खान ने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि राहुल को उनको लेकर कुछ अफवाहें सुनने को मिली थी और इसमें बताया जा रहा था कि वह सेट पर पीकर आते हैं। हालांकि इसके बावजूद भी सैफ अली खान ने हार नहीं मानी और काफी उतार-चढ़ाव के बाद में फिल्मों में सफलता हासिल कर ली थी। उन्होंने कल हो ना हो और हम तुम जैसी कई सारी हिट फिल्मों में काम किया। कुछ वक्त पहले उन्हें 'आदिपुरुष' फिल्म में भी देखा गया था, जिसमें उन्होंने रावण का किरदार निभाया था।


Click it and Unblock the Notifications