#RarePics - ये 'खान' हैं हर मामले में 'परफेक्ट'..हर स्टार के साथ अच्छा रिलेशन..
सैफ अली खान बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से हैं जिनकी अपना अलग ही अंदाज है और। उन्हें अपने सर्किल के बाहर ना ज्यादा किसी से मतलब होता है और ना ही वो ज्यादा सुर्खियों में रहना पसंद करते हैं। ये अलग बात है की वो सुर्खियों में हमेशा कोई ना कोई वजह से रहते हैं।
सैफ अली खान आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं और अपने 46वें जन्मदिन को भी उन्होंने अपनी और करीना कपूर के फैमिली के साथ सेलीब्रेट किया। सैफ अली खान अपने करियर के शुरूआती दिनों कुछ खास शानदार फिल्में नहीं की। अक्षय कुमार के साथ वो कुछ फिल्मों में नजर आए।
[करियर हो या लाइफ..रॉयल अंदाज हर जगह..हर समय..ये 'खान' हैं बेस्ट!]
लेकिन दिल चाहता है और कल हो ना हो के बाद उनका फिल्मी करियर में काफी बड़ा बदलाव आया और इसके बाद उन्होंने परिणीता, सलाम नमस्ते, हम तुम, ओंकारा, लव आजकल और रेस सहित कई अच्छी फिल्में की और बॉलीवुड में छा गए। अब वो रंगून में नजर आएंगे।
सैफ अली खान की हमेशा से अपने साथ काम कर रहे स्टार्स के साथ खूब बनती है। सैफ की दीपिका पादुकोण से लेकर कैटरीना कैफ तक काफी अच्छी दोस्त हैं। आगे की स्लाइड्स में देखिए एक्ट्रेसेस के साथ सैफ अली खान की तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications