ये एक्टर बना OTT का सबसे महंगा अभिनेता, पंकज त्रिपाठी से ली 10 गुना फीस, दे चुका है तीनों खान को टक्कर

इन दिनों हर किसी के सिर पर ओटीटी प्लेटफार्म का खुमार चढ़ा हुआ है। बता दें कि मनोरंजन उद्योग में दुनिया भर में इसने एक अलग ही जगह बना ली है। बता दें कि बॉलीवुड के बड़े बड़े सितारे भी अपना ओटीटी डेब्यू करते हुए नजर आते हैं। जिन्हें घर-घर में भी पहचाना जा रहा है।
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बॉक्स ऑफिस जैसा कोई प्रेशर नहीं होता है और सितारों को यह प्लेटफॉर्म भी काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। जिस वजह से उनका रुझान भी इस तरफ काफी बढ़ता जा रहा है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने वाले हैं जो कि फिल्मों की तरह ही ओटीटी प्लेटफॉर्म से मोटा पैसा कमा रहे हैं।
सैफ अली खान
नेटफ्लिक्स शो सैक्रेड गेम्स 1 से सैफ अली खान ने ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू किया। इतना ही नहीं उन्हें 15 करोड़ की फीस भी अदा की गई। बता दें कि सैक्रेड गेम्स को पहली ओरिजिनल देसी वेब सीरीज के नाम से जाना जाता है।
पंकज त्रिपाठी
पंकज त्रिपाठी को भी बेहद ही उम्दा एक्टर माना जाता है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्होंने सैक्रेड गेम्स सीजन 2 और मिर्जापुर से काफी सुर्खियां बटोरी। बता दें कि सैक्रेड गेम्स में उन्हें 12 करोड़ रुपए की फीस मिली तो वही मिर्जापुर में उन्हें 10 करोड़ की फीस मिली थी।
मनोज बाजपाई
मनोज बाजपाई भी अपनी अदाकारी को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं और आपको बता दें कि उनका नाम हमेशा से ही इस लिस्ट में शुमार रहता है। लेकिन उन्होंने राज एंड डीके के शो 'द फैमिली मैन' से काफी सुर्खियां बटोरी। जहां पर उन्हें 10 करोड़ की फीस मिली थी।
अजय देवगन
अजय देवगन हमेशा से ही अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं और उनका अंदाज भी फैंस को खूब पसंद आता है। लेकिन उन्होंने पिछले साल 'रुद्रा: द एज ऑफ डार्कनेस' से ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू किया। इस वेब सीरीज को डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था। बता दें कि कुछ ख़बरों के अनुसार अजय देवगन को 125 करोड़ रुपए इस सीरीज के लिए मिले थे।
सामंथा रुथ प्रभु
ओटीटी की दुनिया में नाम कमाने वाले सिर्फ मेल एक्टर्स ही नहीं बल्कि अभिनेत्रियां भी शुमार है। बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु ने फैमिली मैन 2 में काम कर काफी सुर्खियां बटोरी थी। जिसके लिए उन्हें 4 करोड़ रुपए चार्ज किए गए थे।
राधिका आप्टे
राधिका आप्टे की अदाकारी हर किसी को घायल कर देती है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उनकी खूबसूरती भी कमाल की है। लेकिन उन्होंने 'सैक्रेड गेम्स' में काम कर काफी सुर्खियां बटोरी और वहां से उन्हें 4 करोड़ रुपए की फीस मिली थी।


Click it and Unblock the Notifications