..................... Saif Ali Khan net worth- 1120 crore property, Pataudi Palace, Luxury cars, Holiday home and flats | सैफ अली खान की कुल संपत्ति- महल, लग्जरी गाड़ियां, मुंबई में फ्लैट्स, स्विटजरलैंड में हॉलीडे होम - Hindi Filmibeat

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं सैफ अली खान- पटौदी पैलेस, लग्जरी गाड़ियों से स्विटजरलैंड में हॉलीडे होम तक

बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान मालदीव में अपने परिवार के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। कोई शक नहीं कि खान परिवार बॉलीवुड के सबसे चर्चित परिवारों में शामिल हैं। सैफ, करीना और सारा अली खान ही नहीं, बल्कि इब्राहिम, तैमुर और जेह भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।

सैफ अली खान की बात करें तो जहां उन्होंने फिल्मों से अच्छा नाम कमाया है, वहीं अपने घराने को लेकर भी उनकी चर्चा रहती है। सैफ अली खान पटौदी घराने से ताल्लुक रखते हैं, जिनका इतिहास लगभग 200 साल पुराना है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, आज के समय में सैफ अली खान की नेट वर्थ करीब 1120 करोड़ रुपए है।

Saif Ali Khan net worth

साल 1993 में बॉलीवुड में एंट्री लेने वाले सैफ अली खान आज ढ़ेरों ब्राण्ड एंडोर्समेंट करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बीते कुछ सालों में उनकी संपत्ति में 70 फीसदी तक का इजाफा हुआ है। उनकी कमाई मुख्य तौर पर ब्रांड एंडोर्समेंट, फिल्मों और निजी निवेशों से आती है।

सैफ को लग्जरी कारों का भी शौक है और उनके पास कई अलग अलग गाड़ियों का कलेक्शन है। उनके गाड़ियों के कलेक्शन में ऑडी, बीएमडब्लू 7 सीरीज, लेक्सस 470, मस्टांग, रेंज रोवर और लैंड क्रूजर जैसे नाम शामिल हैं। हर गाड़ी की कीमत 50 लाख रुपये से लेकर 2 करोड़ रुपये तक की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X