शर्मिला टैगोर नहीं बल्कि आयशा सुल्ताना के बेटे हैं सैफ अली खान, जानें पूरा किस्सा

सैफ अली खान बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार है और आपको बता दें कि उनका स्टाइल भी दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आता है। यहां तक कि सैफ अली खान को पटौती खानदान का नवाब कहा जाता है और उनका जन्म 16 अगस्त 1970 में हुआ था। सैफ अली खान का असली नाम साजिद अली खान पटौदी बताया जाता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि सैफ अली खान के पिता मंसूर अली खान से शादी रचाने के लिए शर्मिला टैगोर ने इस्लाम कबूला था और अपना नाम भी बदल लिया था।
शर्मिला टैगोर ने इस्लाम कबूल करने पर बदला था नाम
मंसूर अली खान पटौदी नवाबों के खानदान से आते थे तो वही शर्मिला टैगोर रविंद्र नाथ टैगोर के परिवार से ताल्लुक रखती थी। दोनों की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। बता दे कि 27 दिसंबर साल 1969 में नवाब पटौदी से शादी रचाने के लिए शर्मिला टैगोर ने इस्लाम कबूल करके अपना नाम आयशा सुल्ताना रख लिया था। दोनों ने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखे और साल 2011 में 70 साल की उम्र में पटौदी का निधन हो गया और शर्मिला टैगोर की प्रेम कहानी यहीं पर खत्म हो गई।
करीना कपूर ने नहीं किया था इस्लाम कबूल
लेकिन आपको बता दें कि जब शर्मिला टैगोर के बेटे यानी कि सैफ अली खान की शादी करीना कपूर के साथ में हुई थी तो बेबो ने उनसे निकाह तो किया था लेकिन इस्लाम कबूल नहीं किया था। दरअसल शर्मिला टैगोर ने साल 2012 में ईटाइम्स के साथ में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि करीना ने इस्लाम कबूल नहीं किया है लेकिन वह पटौदी खानदान के बेगम है और सैफ अली खान पटौदी खानदान के नवाब हैं।
करीना कपूर है सैफ अली खान से उम्र में 10 साल छोटी
शर्मिला टैगोर ने यह भी बताया था कि सैफ अली खान ऐसा नहीं चाहते थे कि करीना कपूर इस्लाम कबूल करें और इसमें वह सहज नहीं थे। उनको लगता था कि लोग मजाक उड़ाने लगेंगे। इतना ही नहीं सैफ अली खान और करीना कपूर ने 16 अक्टूबर साल 2012 में निकाह किया था। सैफ अली खान ने अपने शादी वाले दिन वही कपड़े पहने थे जो की सासू मां शर्मिला टैगोर ने अपने निकाह पर पहने थे। करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान से उम्र में 10 साल छोटी है। लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच में काफी प्यार है और दोनों के दो बच्चे भी हो चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











