5000 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं पटौदी खानदान के नवाब, लेकिन बच्चों को नहीं मिलेगी फूटी कौड़ी

सैफ अली खान पटौदी खानदान की रॉयल परिवार से आते हैं. इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह इस खानदान के दसवें नवाब माने जाते हैं. उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी हुआ करते थे. लेकिन अब पटौदी खानदान के बारिश होने के नाते उनके पास काफी सारी संपत्ति मौजूद है.
5000 करोड़ की संपत्ति के मालिक है सैफ अली खान
कुछ खबरों के अनुसार आपको बता दें कि सैफ अली खान के पास में तकरीबन 5000 करोड़ की संपत्ति मौजूद है और इसमें हरियाणा के पटौदी पैलेस के अलावा भोपाल में भी उनकी काफी अच्छी खासी प्रॉपर्टी भी है. लेकिन बहुत आश्चर्य की बात तो यह है कि सैफ अली खान की इतनी संपत्ति होने के बावजूद अपने बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान के साथ-साथ तैमूर और जेह को वह इस संपत्ति का हिस्सा नहीं दे पाएंगे.
सैफ अली खान की पूरी सम्पत्ति है एनिमी डिस्प्यूट एक्ट में शामिल
लेकिन अब आप ऐसा सोच रहे होंगे कि इतनी सारी प्रॉपर्टी होने के बावजूद वह ऐसा क्यों नहीं कर सकते हैं तो आपको बता दें कि सैफ अली खान का लग्जरी हाउस पटौदी पैलेस 1968 के एनिमी डिस्प्यूट एक्ट के अंतर्गत शामिल है. इसीलिए कोई भी इस प्रॉपर्टी पर अपना हक नहीं जम सकता है.
सैफ अली खान की सारी जायदाद है एनिमी डिस्प्यूट एक्ट के अंतर्गत
दरअसल आपको बता दें कि इस एक्ट के अनुसार जो भी लोग बंटवारे या फिर 1965 और 1971 की लड़ाई के बाद में पाकिस्तान पहुंच गए थे. यहां तक कि वहां की नागरिकता ले चुके हैं उनकी सारी अचल संपत्ति एनिमी डिस्प्यूट एक्ट में आ गई. खबरों के अनुसार कोई भी व्यक्ति इस संपत्ति पर अपना हक नहीं जमा सकता है और अगर ऐसा करना चाहता है तो उसे हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट या फिर प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा. इसके बावजूद अगर वह कोई भी एक्शन लेता है तो उसके लिए काफी मुश्किल हो जाएगी.
सैफ अली खान के परदादा थे ब्रिटिश शासन के नवाब
इतना ही नहीं आपको बता दें कि सैफ अली खान के परदादा हमीदुल्लाह खान ब्रिटिश शासन के दौर में नवाब हुआ करते थे. इसी वजह से उन्होंने अपनी सारी संपत्ति का वसीयतनामा नहीं बनाया. इसी के चलते सैफ अली खान के लिए इस पूरी जायदाद के लिए लड़ना बहुत ही ज्यादा मुश्किल है. इसीलिए अगर सैफ अली खान अपने बच्चों के नाम इस संपत्ति को ट्रांसफर करने की कोशिश करते भी हैं तो पटौदी परिवार खासतौर पर पाकिस्तान में सैफ अली खान की परदादी के वंशज इस मामले में विवाद खड़ा करने को आ सकते हैं.


Click it and Unblock the Notifications