..................... Saif Ali Khan introduced Kareena Kapoor to Mansoor Ali Khan on his 70th birthday celebration - Hindi Filmibeat

ससुर मंसूर अली खान संग करीना की वो मुलाकात, इस खास मौके पर सैफ ने अब्बा से मिलवाया था बेबो को

Kareena Kapoor And Mansoor Ali Khan

करीना कपूर और सैफ अली खान की जब शादी हुई तो वह दोनों काफी ज्यादा अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में आ गए थे. ऐसा इसीलिए क्योंकि दोनों के बीच में काफी ज्यादा एज गैप था. लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने अपने प्यार को मुकम्मल किया और आज दो बच्चों के माता-पिता बन चुके हैं. यहां तक की करीना कपूर का सैफ अली खान के पूरे परिवार के साथ में काफी खूबसूरत रिश्ता है. जोकि शादी से पहले ही बन गया था.दोनों की शादी दोनों परिवारों की सहमति से हुई. इतना ही नहीं शादी से पहले सैफ अली खान, करीना कपूर को अपने परिवार से मिलने लेकर आया करते थे.

करीना ने की है पटौदी खानदान की अच्छे से देखभाल

इतना ही नहीं आपको बता दें कि सैफ अली खान और अमृता के बच्चे सारा और इब्राहिम भी करीना कपूर के काफी ज्यादा क्लोज बताए जाते हैं. करीना कपूर ने बहुत ही खूबसूरती से पूरे पटौदी खानदान को एक डोर में बांधकर रखा हुआ है. साथ ही साथ वह अपनी सास शर्मिला टैगोर से लेकर अपनी ननद सबा और सोहा के साथ में भी काफी खूबसूरत बॉन्ड शेयर करती हैं.

मंसूर अली खान की मृत्यु के 1 साल बाद रचाई थी शादी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 22 सितंबर साल 2011 में मंसूर अली खान की मृत्यु हो गई थी. जिसके 1 साल के बाद में यानी की 16 अक्टूबर 2012 में सैफ अली खान और करीना कपूर ने शादी रचाई थी. मंसूर अली खान के इंतकाल के वक्त करीना कपूर पटौदी परिवार के साथ में नजर आई थी और यहां तक कि उन्हें संभालते हुए भी देखी गई थी.

मंसूर अली खान से सैफ और करीना को शादी के लिए मिल गई थी मंजूरी

इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि सैफ अली खान, करीना कपूर, सोहा और कुणाल भी मंसूर अली खान के निधन के बाद में शादी के बंधन में बंधे थे. इस दौरान की तस्वीर सबा अली खान की सोशल मीडिया पर शेर की गई थी. इन तस्वीरों में साफ नजर आया की शादी से पहले कुणाल और करीना दोनों ही पटौती खानदान के काफी ज्यादा क्लोज आ गए थे. यहां तक की मंसूर अली खान ने भी दोनों की शादी के लिए अनुमति दे दी थी. इतना ही नहीं सैफ अली खान और सोहा अली खान दोनों ने ही अपने पार्टनर को शादी से पहले ही अपने पिता मंसूर अली खान पटौदी से मिलवा दिया था और 70वें बर्थडे सेलिब्रेशन पर उनके उन्हें लेकर गए थे.

Read more about: kareena kapoor mansoor ali khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X