अमृता से तलाक के बाद नई गर्लफ्रेंड से सैफ अली खान ने छुपाई इतनी बड़ी बात, टूट गया रिश्ता

सैफ अली खान बॉलीवुड के उम्दा सितारों में से एक माने जाते हैं और आपको बता दें कि वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. उन्होंने पहले तो खुद से बेहद ही उम्र में बड़ी अमृता सिंह के साथ में शादी रचाई और बाद में तलाक ले लिया. इसके बाद में सैफ अली खान ने अपने से उम्र में बेहद ही छोटी करीना कपूर के साथ में शादी रचाई और उनके दो बच्चे भी हो चुके हैं. लेकिन इसके बावजूद अमृता सिंह से तलाक लेने के बाद में सैफ अली खान अपनी लव लाइफ को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में रहे थे.
अमृता से शादी टूटने के बाद करीना से रचाई सैफ ने शादी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सैफ अली खान ने साल 1991 में अपने से 12 साल उम्र में बड़ी अमृता सिंह के साथ में शादी रचाई थी. उस समय सैफ अली खान 21 साल के थे और अमृता सिंह 33 साल की थी. लेकिन दोनों की शादी ज्यादा लंबे समय तक टिक नहीं पाई और साल 2004 में टूट गई. बाद में सैफ अली खान ने कपूर खानदान की छोटी बेटी करीना कपूर के साथ में शादी रचाई जो कि उनसे उम्र में काफी ज्यादा छोटी भी है.
करीना से शादी करने से पहले विदेशी गर्लफ्रेंड को किया डेट
करीना कपूर से सैफ अली खान की शादी काफी ज्यादा सुर्खियों में रही. लेकिन करीना कपूर को डेट करने से पहले सैफ अली खान एक विदेशी अभिनेत्री को डेट कर रहे थे. सैफ अली खान हमेशा से ही अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर टॉक ऑफ द टाउन बने रहते हैं. लेकिन करीना से शादी करने से पहले उनकी एक गर्लफ्रेंड थी और एक गलती के चक्कर में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया.
सैफ अली खान की एक गलती ने रिलेशनशिप किया बर्बाद
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सैफ अली खान और रोजा कैटालानो दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे. लेकिन एक्ट्रेस से सैफ अली खान ने यह बात छुपाई हुई थी कि वह पहले से ही शादीशुदा है और यह गलती उनके रिलेशनशिप पर भारी पड़ गई. यहां तक कि एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड को यह भी नहीं बताया कि उनकी पहली शादी से उनके दो बच्चे भी हैं.
सैफ ने साल 2012 में रचाई करीना कपूर से शादी
रोजा और सैफ अली खान ने एक दूसरे को दो सालों तक डेट किया और इसी वजह से दोनों का रिश्ता खत्म भी हो गया था. इसके बाद में सैफ अली खान ने करीना कपूर को डेट करना शुरू किया और दोनों ने साल 2012 में शादी रचा ली थी. करीना कपूर ने शादी के 4 साल बाद यानी कि 2016 में अपने बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया और 2021 में दूसरे बेटे जहांगीर को जन्म दे दिया.


Click it and Unblock the Notifications
