कभी 12 साल बड़ी तो कभी साल 10 छोटी हसीना से रचाया निकाह, जब सैफ अली खान ने कहा- 'शादी तो हमेशा...'

सैफ अली खान बॉलीवुड के उन सितारों में से एक माने जाते हैं जिन्हें उनकी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में देखा जाता है. सैफ अली खान ने बॉलीवुड को काफी हिट फिल्में दी हैं और आपको बता दें कि उन्होंने बड़े पर्दे के साथ-साथ ओटीटी पर भी दर्शकों का दिल जीत लिया. बता दें कि सैफ अली खान ने दो शादियां की और उनके चार बच्चे भी हैं. लेकिन आपको बता दें कि इसके बावजूद भी सैफ अली खान ने खुशहाल शादी के टिप्स दिए और यह भी बताया कि कैसे आप अपनी जोड़ी को परफेक्ट और लाइफ स्ट्रेस फ्री बना सकते हो.
पहले रचाई 12 साल बड़ी अमृता से शादी
सैफ अली खान ने पहले तो खुद से 12 साल बड़ी अमृता सिंह के साथ में शादी रचाई और बाद में वह दो बच्चों के पिता भी बन गए. लेकिन यह शादी 13 सालों तक चली और तलाक हो गया. बाद में सैफ अली खान को अपने से 10 साल छोटी एक्ट्रेस करीना कपूर से प्यार हो गया और दोनों ने शादी रचा ली. लेकिन अब सैफ अली खान दो बच्चों के एक बार फिर पिता बन चुके हैं. लेकिन उन्होंने खुशहाल शादी के 3 टिप्स बताए थे जिन्हें जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे.
अपने से कम उम्र की लड़की से शादी करने की दी सलाह
सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू के दौरान शादी से पहले किसी लड़की में कौन सी खूबियां होनी चाहिए इस बारे में जिक्र किया था और कहा था कि शख्स को खुद से कम उम्र की लड़की से शादी करनी चाहिए. उन्होंने यही कहा था कि वह यही सलाह देना चाहेंगे. जिसके साथ में उन्होंने अपनी खुशहाल शादी के 3 टिप्स भी दिए.
पटौदी नवाब ने दिए हैप्पी मैरिड लाइफ के टिप्स
पटौदी खानदान के नवाब यानी कि सैफ अली खान ने टिप्स देते हुए कहा कि मैं यही कहूंगा कि किसी ऐसे से शादी करना बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है जो खूबसूरत होने के साथ-साथ नॉन जजमेंटल भी हो. यह बहुत गलत बात है कि आप शादी होने के बावजूद भी किसी दूसरी महिला को देखो और कहो कि वह तो बहुत हॉट है. इसीलिए बेहतर यही होगा कि आप एक ऐसी महिला से शादी करो जो कि एक बिंदास हो और दिखती भी ऐसी ही हो. सैफ अली खान ने यह भी कहा कि शादी के बाद में ऐसा कभी भी नहीं करना चाहिए या फिर पछतावा नहीं करना चाहिए कि ओह... काश मैं सुंदर लड़की से शादी करता.
सैफ अली खान का वर्क फ्रंट
सैफ अली खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने साल 2008 में आई फिल्म टशन की शूटिंग के दौरान करीना कपूर के साथ में काफी ज्यादा नजदीक में बढ़ चुकी थी और आपको बता दें कि दोनों ने कुछ साल तक एक दूसरे को डेट भी किया. लेकिन 2012 में दोनों ने शादी करने का फैसला लिया और अब दोनों दो बच्चों के माता-पिता भी बन चुके हैं.


Click it and Unblock the Notifications