सलमान खान के लिए बड़ा चैलेंज, इस Khan ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड #10YearsOfRace
सलमान खान हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म रेस 3 को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें कि ये फिल्म रेस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, पिछली दो फिल्मों में सैफ अली खान लीड रोल में नजर आ चुके हैं। इस रेस सीरीज की पहली फिल्म 2008 में आई थी, जिसे आज 10 साल पूरे हो गए हैं। अब तक रेस की सारी सीरीज में सैफ अली खान और अनिल कपूर कॉमन रहे हैं लेकिन इस बार सैफ को सलमान खान ने रिप्लेस कर दिया है।
[सलमान के साथ काम नहीं करना चाहतीं ये 9 एक्ट्रेस, रिजेक्ट कर दीं फिल्में, चौंक जाएंगे]
रेस में सैफ अली खान के साथ एक्ट्रेस बिपाशा बासु और कैटरीना कैफ रोमांस करती नजर आई थीं। वहीं इस फिल्म में अक्षय खन्ना भी सैफ के छोटे भाई के रोल में दिखाई दिए थे। वहीं अनिल कपूर की सेक्रेटरी के रोल में एक्ट्रेस समीरा रेड्डी नजर आई थीं। रेस की अगली सीरीज में सैफ और अनिल कपूर को छोड़ कर सारी कास्ट बदल गई थी। वहीं रेस 2 में एक्ट्रेस जैक्लीन दिखाई दी थीं जो रेस 3 में भी नजर आने वाली हैं।

देखने वाली बात ये भी होगी की आने वाली फिल्म में सलमान खान कैसे सैफ अली खान को टक्कर दे पाते हैं क्योंकि रेस की दोनों सीरीज में सैफ शानदार लगे हैं और उन्हें काफी तारीफें भी मिली हैं। वहीं आपको बता दें कि ये फिल्म कई अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा जैसे बड़े-बड़े स्टार्स को भी ऑफर हो चुकी है। आगे जानें फिल्म रेस से जुड़ी ऐसी ही कुछ चौंकाने वाली बातें-


Click it and Unblock the Notifications











