इस हसीना ने मान ली हार वरना Kareena Kapoor ना बनती पटौदी खानदान की बहू, झेल नहीं पाई Saif Ali Khan के नखरे

Saif Ali Khan Girlfriend: सैफ अली खान बॉलीवुड के जाने-माने सितारे हैं, एक्टर को इन दिनों उनकी हालिया रिलीज फिल्म Devara के लिए काफी सराहा जा रहा है। लेकिन इससे भी ज्यादा वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में बने रहते हैं। करीना से शादी से पहले अक्सर उनका नाम किसी ना किसी एक्ट्रेस से जुड़ता ही रहता था।
Saif Ali Khan को तलाक के बाद फिर मिला प्यार
अमृता सिंह से तलाक के बाद में उन्होंने करीना कपूर से पहले एक और महिला को डेट किया था जिसका नाम रोजा कैटलानो था। उस समय सैफ अली खान अपनी पहली और बेहद ही असफल रही शादी से बाहर निकलने की कोशिशों में लगे थे और इस दौरान उनका सहारा बनीं रोजा।
Roza संग लिव इन में रहने लगे थे Saif Ali Khan
चाहे पार्टीज हो या फिर इवेंट, यहां तक कि अवॉर्ड शो में भी सैफ अली खान को रोजा के साथ में देखा जाता था और एक्टर को अपनी पहली शादी से ज्यादा उन दिनों खुश देखा जा रहा था। लेकिन सैफ अली खान का ये रिश्ता भी कामयाब ना हो सका और लिव-इन में रहने के बावजूद भी दोनों अलग हो गए थे।
Saif Ali Khan ने छिपाया था सच
रोजा ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि उन्होंने सैफ अली खान से रिश्ता क्यों खत्म किया। इस पर उन्होंने बात करते हुए बताया था कि सैफ अली खान ने पहले उन्हें अपनी शादी और बच्चों के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं दी थी।
रोजा की दोस्त ने भी बताया था कि रोजा को भारत आने के बाद पता चला कि सैफ अली खान की पहले भी शादी हो चुकी है और उनके बच्चे भी हैं। यहां तक कि रोजा उनके दोनों बच्चों से भी अटैच हो गई थी। लेकिन जब सैफ के साथ में उनका ब्रेकअप हुआ तो वह उनके बच्चों से भी दूर होने लगी। बाद में कोलकाता में कॉस्टयूम डिजाइनर रह चुकी सुष्मिता दास गुप्ता ने कॉस्मापॉलिटन से बातचीत करते हुए इस बात का खुलासा किया कि जब रोजा ने अलग होने की बात को कंफर्म किया था तो वह रोने लग गई थी।
Saif Ali Khan के नखरे नहीं झेल पाई रोजा
रोजा ने बताया कि सैफ अली खान के मूड स्विंग्स को वो नहीं झेल पा रही थीं। रोजा एक्टर की हेल्थ को लेकर परेशान रहा करती थी। लेकिन जब दोनों के अलग होने की खबरें सामने आई तो यह भी बताया गया कि एक्टर से रोजा एली मनी की भी मांग कर दी थी। जिससे कि सैफ अली खान ने इनकार कर दिया था और उन्होंने आगे यह भी कहा कि सैफ मुझे फाइनेंशली सपोर्ट नहीं करते हैं। बता दें कि रोजा अपने प्रोजेक्ट को लेकर भारत में ही रहा करती थी और अपना बिल भरने के लिए पूरी तरह से सक्षम थी।


Click it and Unblock the Notifications













