बॉलीवुड के सबसे रॉयल और स्टाइलिश एक्टर..कोई नहीं टिकता इनके सामने
सैफ अली खान नवाब हैं और उनकी पर्सनैलिटी के टक्कर में बॉलीवुड में कोई हीरो सामने नहीं टिकते खासकर जब वो अपने खानदानी रॉयल लुक में आते हैं। वैसे वो कुछ भी कर लें रॉयल टच तो उनकी पर्सनैलिटी में हमेशा ही रहता है।उनका हर अंदाज बाकियों से काफी अलग है। सैफ सिर्फ एक शानदार एक्टर नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी काफी अलग शख्सियत हैं।
एक इंटरव्यू में करण जौहर ने कहा था कि सैफ अली खान से शादी करने के बाद करीना कपूर पूरी तरह बदल गई हैं।उनके किताब की पसंद से लेकर वाइन का टेस्ट तक बदल गया है। सैफ अली खान सिर्फ लुक में नहीं बल्कि हर तरह से क्लासी शख्स हैं इसमें कोई शक नहीं है।

वो चाहे किसी भी अंदाज में लोगों के सामने बस दिल जीत लेते हैं। खुद को इतने क्लासी तरीके से शायद ही कोई एक्टर प्रजेंट कर पाता हो। हर कोई जानता है कि वो भोपाल के रॉयल पटौदी खानदान के हैं। उनके परैंट्स नवाब मंसूर अली खान पटौदी और मां शर्मीला टैगोर भी अपने रॉयल अंदाज के लिए जाने जाते हैं।
सैफ अली खान की हम आज कुछ ऐसी ही तस्वीरें लेकर आए हैं जिन्हें देखकर आप भी मान जाएंगे कि सैफ अली खान बॉलीवुड के सबसे रॉयल एक्टर हैं।


Click it and Unblock the Notifications











