‘द डर्टी पिक्चर’ को बीवी करीना कपूर के साथ नहीं देखना चाहते थे सैफ अली खान, यहां जाने वजह

आमतौर पर बॉलीवुड स्टार विद्या बालन ऐसी फिल्मों में काम करती हैं जिसका 'हीरो' वहीं होती हैं। फिर बात चाहे फिल्म 'तुम्हारी सुलू' की हो या फिर 'शकुंतला देवी', हर फिल्म में विद्या बालन ही छायी रही। ऐसी ही एक फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' है। बीते दिनों की दक्षिण भारतीय एक्ट्रेस सिल्क स्मिता की जीवन पर बनी फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' में विद्या बालन ने लीड रोल किया था। यह फिल्म जितनी बोल्ड थी उतनी ही लोकप्रिय भी हुई थी। लेकिन इस लोकप्रिय फिल्म को सैफ अली खान बिल्कुल नहीं देखना चाहते थे। इसकी वजह का खुलासा पटौदी परिवार की बहू करीना कपूर खान ने किया था।
नहीं देखना चाहते थे 'द डर्टी पिक्चर' :सैफ अली खान विद्या बालन स्टारर 'द डर्टी पिक्चर' को कभी भी अपनी पत्नी करीना कपूर के साथ बैठकर नहीं देखना चाहते थे। सैफ अली खान की फिल्म 'परिणीता' से विद्या बालन ने 2005 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। करीना कपूर ने सैफ अली खान से इस फिल्म को साथ देखने की बात कई बार कही थी। लेकिन सैफ कभी भी इस फिल्म को करीना के साथ नहीं देखना चाहते थे। इस बारे में घर में जब भी बात होती थी, सैफ इसे नजरअंदाज कर जाते या वहां से उठकर चले जाते थे।
इस बात से डरते थे सैफ अली खान :
सैफ अली खान इस फिल्म को करीना कपूर के साथ नहीं देखना चाहते थे और वह क्यों नहीं देखना चाहते थे, इस बात का खुलासा करीना कपूर ने खुद किया था। करीना कपूर ने बताया था, "अगर यह फिल्म साथ देखने के बाद मैं भी ऐसी किसी फिल्म में काम करना चाहूं।" इसी डर से सैफ कभी यह फिल्म नहीं देखना चाहते थे। हालांकि करीना कपूर ने इससे पहले कई बोल्ड किरदार व सीन्स किये हुए हैं जिसके लिए करीना को कई बार विवादों का सामना भी करना पड़ा है।


Click it and Unblock the Notifications













