जब सैफ अली खान ने शादी और बच्चों को लेकर गर्लफ्रेंड से नहीं की कोई बात, बोलीं- मैंने उनसे पैसे के लिए...

Saif Ali Khan Relationship With Rosa Latter: सैफ अली खान बॉलीवुड के एक दिग्गज अभिनेता है और आपको बता दें कि वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे। पहले तो उन्होंने अपने से 12 साल बड़ी एक्ट्रेस अमृता सिंह के साथ में शादी की। शादी के कई सालबाद उन्होंने तलाक लेने का फैसला लिया।
सैफ अली खान और अमृता सिंह का तलाक हो जाने के कुछ वक्त बाद वह इटालियन मॉडल रोजा को डेट करने लगे और दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लग गए थे। दोनों की मुलाक़ात केन्या में एक शूटिंग के दौरान हुई और खबरों के अनुसार इसी दौरान दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। सैफ भी अमृता से तलाक के बाद काफी परेशान रहते थे।
लेकिन जब सैफ अली खान रोजा के साथ रिलेशनशिप में आए तो उन्होंने अमृता और अपने बच्चों की बात उनसे छुपाई थी। इस बात को लेकर मॉडल को काफी दुख हुआ था और इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि भारत आने के बाद उन्हें सैफ की सच्चाई पता चली थी। देना तो उनके शादीशुदा होने और ना ही दो बच्चों के बारे में पता था।
लेकिन इसके बावजूद भी सैफ अली खान और रोजा का रिश्ता वक्त के साथ-साथ और भी ज्यादा गहरा होता जा रहा था। वह एक्टर के बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान के भी काफी करीब आ गई थी। सारा भी उनका काफी पसंद करती थी वह दोनों को कई बार हैंगआउट पी करते हुए देखा गया।
लेकिन जब रोजा का सैफ अली खान के साथ ब्रेकअप हुआ तो वह पूरी तरीके से टूट गई क्योंकि सारा और इब्राहिम भी उनके बहुत ज्यादा करीब थे। सैफ की दोस्त सूचिस्मिता दासगुप्ता ने एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया था कि रोज और सैफ का ब्रेकअप मूड स्विंग्स के चलते हुआ और एक्टर अचानक से गुस्से में आ जाते थे।
रोजा ने भी एक दूसरे इंटरव्यू में इस पर बात करते हुए कहा था कि उन्होंने सैफ अली खान के साथ में रहते वक्त अपना खर्चा भी खुद उठाया था और एक्टर से उन्होंने कभी भी कोई भी पैसा नहीं मांगा। हालांकि अब सैफ अली खान ने करीना कपूर के साथ में शादी कर ली है और उनसे भी उन्हें दो बच्चे हो चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications