10 Years: दीपिका पादुकोण- सैफ अली खान की सुपरहिट फिल्म, करीना कपूर के हाथों से निकली
दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान की फिल्म 'लव आजकल' ने आज 10 साल पूरे कर लिये हैं। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रोमांस का ऐसा जादू चलाया था, जो सालों बाद भी ताजा है। जय और मीरा की प्रेम कहानी और उनका कंफ्यूजन युवा पीढ़ी को खूब पसंद आया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। फिल्म के गानों से लेकर उनके डायलॉग्स तक बेहद पॉपुलर रहे थे। मीरा के किरदार में दीपिका और जय के किरदार में सैफ की जोड़ी इतनी हिट रही थी कि बाद में उन्हें और 3 फिल्मों में साथ साइन किया गया। लेकिन क्या आपको पता है कि 'लव आजकल' में दीपिका की जगह करीना भी हो सकती थीं?
इम्तियाज अली अब फिल्म का सीक्वल 'लव आजकल 2' भी लाने को तैयार हैं। जिसमें कार्तिक आर्यन और सारा अली खान मुख्य किरदार निभा रहे हैं। हालांकि इस फिल्म की कहानी काफी अलग होगी। खैर, कोई शक नहीं कि कोई भी फिल्म हमारे दिलों में लव आजकल की जगह नहीं ले सकती।


Click it and Unblock the Notifications











