..................... Saif Ali Khan Birthday He Is The Owner Of Pataudi Palace Worth 800 Crore Know His Net Worth - Hindi Filmibeat

तस्वीर में नज़र आ रहा ये बच्चा है सुपरस्टार, 2 शादी कर बना 4 बच्चों का पिता, 800 करोड़ की हवेली का है मालिक

Saif Ali Khan

Saif Ali Khan Net Worth: आए दिन सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज की बचपन की तस्वीर वायरल होती हुई नजर आ जाती है। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला और तस्वीर में अपनी मां के साथ नजर आ रहा है यह बच्चा पिछले तीन दशक से बॉलीवुड में एक्टिव है और काफी बेहतरीन फिल्में भी दे चुका है। अगर आप नहीं पहचान पाए तो हम आपको बता दें कि और कोई नहीं बल्कि सैफ अली खान है।

सैफ अली खान की मां भी एक मशहूर अभिनेत्री रहा करती थी और वह और कोई नहीं बल्कि शर्मिला टैगोर है। सैफ अली खान का जन्म 16 अगस्त 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। अब सैफ अली खान 54 साल के हो चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद भी उनका इंडस्ट्री में जलवा कायम है। वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में भी रहे।

लेकिन इससे पहले अगर हम सैफ अली खान के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने साल 1993 में रिलीज हुई यश चोपड़ा की फिल्म 'परंपरा' से डेब्यू किया। लेकिन वह इस फिल्म से सफल नहीं हो पाए। सैफ अली खान को समकालीन एक्टर की तरह पहचान प्राप्त नहीं हो पाई और इसके बावजूद रईसी के मामले में वह कई बड़े सुपरस्टार्स को भी पीछे छोड़ देते हैं।

CNBC Tv18 की एक रिपोर्ट के अनुसार सैफ अली खान की नेटवर्थ 1200 करोड़ की बताई जाती है। वह हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित अपने पारिवारिक पटौदी पैलेस के मालिक हैं। इसी के अलावा इस आलीशान हवेली की कीमत 800 करोड़ की बताई जाती है और इसमें 150 कमरे हैं। खबरों के अनुसार सैफ अली खान की सीरीज 'तांडव' की शूटिंग भी इसी हवेली में हुई थी।

अगर हम सैफ अली खान के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने दो शादियां की। पहली शादी 1991 में अमृता सिंह के साथ में की थी जिनसे उन्हें दो बच्चे हुए। जिनका नाम सारा अली खान और इब्राहिम अली खान है। अमृता और सैफ अली खान का 2004 में तलाक हो गया। फिर एक्टर ने करीना कपूर से 2012 में शादी की जिनसे उन्हें दो बेटे तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान हुए।

Read more about: saif ali khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X