BdaySpcL..जन्म के साथ बने सुपरस्टार..हर तस्वीर है खास..1 साल के हुए जूनियर नबाब
Recommended Video

आज से ठीक एक साल पहले सैफ और करीना कै घर तैमूर के रूप में खुशियों ने दस्तक दी थी। जन्म के साथ ही तैमूर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे और साथ ही जैसे ही उनके नाम की घोषणा की गई एक नई कंट्रोवर्सी शुरु हो गई। ये तो हुई उनके जन्म की बात लेकिन जन्म के पहले भी तैमूर और उनकी प्रेग्नेंट करीना कपूर कुछ कम सुर्खियों में नहीं रहे थे।
आज बॉलीवुड के ये लिटिल सुपरस्टार अपना पहला जन्मदिन मना रहे हैं। कहना गलत नहीं होगा कि तैमूर पिछले एक सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। उनकी एक तस्वीर आती है तो सोशल मीडिया पर यूं वायरल होती है कि शाहरुख खान और सलमान खान की स्टारडम भी फीकी पड़ जाए

सैफ अली खान और करीना कपूर ना कभी प्रेग्नेंसी छिपाने या फिर प्रेग्नेंसी के दौरान मीडिया को इग्नोर करने की कोशिश नहीं की बल्कि करीना कपूर ने हमेशा बेबी बंप फ्लॉन्ट किया और मैटरिनिटी स्टाइल के मामले में ट्रेंड सेटर बनीं। कुछ इसी तरह से उन्होंने कभी भी तैमूर को भी मीडिया या कैमरों से छिपाने की कोशिश नहीं की।
सैफ या करीना हमेशा तैमूर के साथ नजर आए और वो खुद भी तैमूर की लोकप्रियता से बखूबी वाकिफ़ हैं। बहरहाल आगे की स्लाइड्स पर देखिए क्यों तैमूर सबसे बड़े सुपरस्टार हैं।


Click it and Unblock the Notifications