जब शादी से पहले सैफ अली खान और करीना कपूर ने दे दिया था इंटीमेट सीन, बोले- 'हम तो पहले से ही...'

सैफ अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता है, आपको बता दें कि अक्सर वह अपनी डेटिंग लाइफ और निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में रहे। दरअसल पहले तो उन्होंने अपने से 13 साल बड़ी अमृता सिंह के साथ शादी रचाई और कुछ सालों बाद दोनों का रिश्ता टूट गया। सैफ अली खान ने करीना कपूर के साथ साल 2012 में शादी रचाई और उससे पहले उन्होंने कई साल एक दूसरे को डेट किया था।
सैफ अली खान और करीना कपूर को बॉलीवुड का हॉट कपल माना जाता है। बता दें कि साल 2009 में सैफ अली खान और करीना कपूर ने कुर्बान फिल्म में साथ में काम किया। दोनों की केमिस्ट्री भी काफी पसंद की गई। लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने फिल्म में सैफ अली खान के साथ इंटीमेट सीन को लेकर खुलकर बात की थी।
दरअसल करीना कपूर ने नेटफ्लिक्स इंडिया एक्टर्स राउंड टेबल के दौरान काजोल, अमृता सुभाष, तिलोत्तमा शोम, सानिया मल्होत्रा और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे सितारों के साथ नजर आई। सिद्धार्थ ने करीना से कुर्बान फिल्म में सैफ के साथ इंटीमेट सीन को लेकर सवाल किया। तब एक्ट्रेस ने हंसते हुए कहा कि लेकिन हम पहले से ही डेट कर रहे थे।
करीना कपूर ने कहा कि हम ऑडिशन देने गए और इसीलिए यह अच्छी तरीके से कम कर गया था। काजोल ने मजाक में कह दिया कि यह उनका प्राइवेट ऑडिशन था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि करीना कपूर और सैफ अली खान शादी से पहले एक दूसरे को 5 साल तक डेट करते रहे।
एक और इंटरव्यू के दौरान करीना कपूर ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने शादी सिर्फ बच्चे पैदा करने के लिए की थी। करीना और सैफ अली खान साल 2007 में विजय कृष्ण आचार्य की टशन फिल्म की शूटिंग के दौरान एक दूसरे को डेट करने लगे थे। इसके बाद 5 सालों तक एक दूसरे को डेट किया और 2012 में शादी रचाई। अब करीना कपूर और सैफ अली खान के दो बेटे हो चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications

