तो इसलिए हुआ था सैफ अली खान और अमृता सिंह का तलाक? सच जानकर लगेगा जोर का झटका
Saif Amrita Divorce Reason: करीना कपूर खान से पहले सैफ अली खान की शादी अमृता सिंह से हुई थी। उनके दो बच्चे हुए जिनको आज हम सारा अली खान और इब्राहिम के नाम से जानते हैं। दोनों की तलाक हुई थी तो इंडस्ट्री के लोग भी हैरान हो गए थे।

ये तो सभी को पता है कि अमृता सिंह और सैफ अली खान की तलाक हुई थी लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस तलाक का मुख्य कारण क्या था? अगर नहीं तो इस रिपोर्ट में आपको इसको लेकर काफी कुछ पता चलने वाला है। क्यों अमृता ने सैफ अली को अलविदा कह दिया और इसके बाद कभी दोबारा मुलाकात नहीं हुई, क्यों इस जोड़ी ने एक दूसरे को कभी पलटकर नहीं देखा..
सैफ- अमृता के तलाक का कारण
अमृता सिंह उम्र में सैफ अली खान से बड़ीं थीं। किसी ने नहीं सोचा था कि दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़कर शादी करने वाले हैं। बता दें कि शादी के बाद अमृता सिंह ने इंडस्ट्री छोड़ दी थी और सैफ अली खान लगातार काम कर रहे थे। दोनों के स्वभाव में काफी फर्क था क्योंकि अमृता सिंह सैफ से करीब 10 साल बड़ीं हैं।
शादी के दौरान ये फर्क नहीं समझ में आया लेकिन बाद में कई गलतफहमियां हुईं। सैफ अली खान काफी शांत खुले विचारों वाले व्यक्ति थे जबकि कहा जाता है कि अमृता सिंह उस वक्त बहुत स्ट्रॉन्ग और डोमिनेटिंग स्वभाव रखतीं थीं। एक वक्त आया जब उनके ख्याल एक दूसरे से नहीं मिलते थे और इसमें लड़ाइयां बढ़ने लगीं थीं।
सैफ अली खान ने खोला राज
सैफ अली खान ने एक बार बताया था कि अमृता सिंह का बर्ताव उनके प्रति काफी बुरा होने लगा था और वो उनकी मां शर्मीला टैगोर, बहन सोहा और सबा के साथ भी अच्छा सुलूक नहीं करती थीं। सैफ अली खान ने एक चौकाने वाला खुलासा किया था कि उनको नाकाम पति होने का ताना भी मारा जाता था। यही कुछ कारण थे जिसकी वजह से ये रिश्ता तलाक तर पहुंचा। अमृता सिंह ने कभी अपने तलाक को लेकर कोई बातें नहीं कीं और इसको अपना पर्सनल इमोशन बताया है। जब दोनों का तलाक हुआ था उस वक्त सारा 10 साल की जबकि इब्राहिम 4 साल के थे।


Click it and Unblock the Notifications











