'प्रोड्यूसर के साथ रात बितानी..' इस एक्ट्रेस को फिल्म के बदले मिला था घिनौना ऑफर? चौकाने वाला खुलासा!

फिल्म इंडस्ट्री को लेकर मशहूर है कि लोग कास्टिंग काउच का शिकार होते रहते हैं। कई बार इतनी घिनौनी बातें सामने आती हैं कि आपको यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है। इस वक्त जो खबर सामने आ रही है वो काफी हैरान करने वाली है।
पता चला है कि एक एक्ट्रेस को फिल्म दिलवाने के बदले घिनौनी मांग की गई थी। आज हम बात कर रहे हैं मराठी सिनेमा मशहूर अभिनेत्री सई ताम्हणकर की, जिन्होने खुद इसको लेकर खुलासा किया है।
उन्होने अपने कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस को लेकर खुलासा किया है। एक्ट्रेस का कहना है कि उनको एक फोन आया था और फिल्म का ऑफर दिया गया था। उन्होने बताया कि इस फिल्म के बदले प्रोड्यूसर को खुश करने की मांग रखी गई थी।
क्या बोलीं सई ताम्हणकर
सई ने कहा, मेरे पास एक अंजान नंबर से कॉल आया था। ये वो वक्त था जब वो काम ढूंढ रहीं थीँ। फोन पर किसी ने कहा कि उनको एक ब़ड़ी फिल्म मिल रही है लेकिन इसके लिए एक शर्त माननी पड़ेगी। शर्त ये थी कि फिल्म के बदले इसके प्रोड्यूसर के साथ रात बितानी थी। वो यहीं नहीं रुका.. उसने कहा कि इस फिल्म के लीड एक्टर के साथ भी उनको रात बितानी पड़ती है लेकिन सई मशहूर है तो वो सिर्फ डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के साथ रात बिता सकती है। इसके बाद एक्ट्रेस भड़क गई थीं और मुंहतोड़ जवाब दिया था।
क्या बोलीं सई
एक्ट्रेस ने उस शख्स को जवाब दिया था कि, तू अपनी मां के पास ये बात क्यों नहीं भेज रहा है। इतनी बात सुनकर वो डर गया था और इसके बाद उसने कभी कॉल नहीं की। इसके साथ ही एक्ट्रेस का कहना है कि, अगर इस इंडस्ट्री में रहना तो आपको आवाज जरूर उठानी पड़ेगी। फिलहाल सई काफी काम कर रही हैं और लोगों को पसंद आ रही हैं। उनके फैंस चाहते हैं कि वो किसी बड़ी बॉलीवुड फिल्म का हिस्सा बनें। देखने वाली बात होगी कि वो कब धमाका करते हैँ।


Click it and Unblock the Notifications