लव लेटर लिखने पर पड़ी जमकर मार, 2 करोड़ का ऑफर किया रिजेक्ट, डॉक्टरी छोड़ इस हसीना ने चुनी एक्टिंग

Sai Pallavi

वैसे तो आए दिन मशहूर सेलिब्रिटीज की बचपन की तस्वीर वायरल होती हुई नजर आती है। सोशल मीडिया पर ऐसी काफी तस्वीर भरी पड़ी है। लेकिन इसी बीच एक ऐसी एक्ट्रेस की तस्वीर वायरल हो रही है जो कि आज के वक्त में हर दिल पर राज करती है। इस वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि अपनी मम्मी की गोदी में ये क्यूट बच्ची कितनी मासूम लग रही है। लेकिन आज के वक्त में यही बच्ची साउथ इंडियन सिनेमा का एक जाना माना चेहरा बन चुकी है।

बचपन में चढ़ा इश्क का परवान

इतना ही नहीं आपको बता दें कि यह प्यारी सी बच्ची सादगी और सांवले चेहरे वाली एक्ट्रेस आज के वक्त में एक मिसाल कायम कर चुकी है। यह एक्ट्रेस उन हसीनाओं में से एक मानी जाती है जिनको अपने रंग से कोई भी ऐतराज नहीं है। आज एक्ट्रेस उन्हीं लोगों के लिए एक मिसाल कायम कर चुकी हैं। यह हसीना एक्टिंग के साथ-साथ डांस में भी लाजवाब है। लेकिन इतना ही नहीं पढ़ाई में भी उन्होंने झंडे गाड़े हुए हैं। दरअसल पहले वह डॉक्टर बनी और बाद में एक्टिंग करियर में शुरुआत की। बचपन में इश्क में पढ़ कर लव लेटर लिखा तो सारे राज खुला और ढंग से पिटाई हुई।

दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं साईं पल्लवी

लेकिन अगर अभी तक आप इस हसीना को पहचान नहीं पाए हैं तो आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि साउथ इंडियन सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस साईं पल्ल्वी हैं। जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लेकर कॉमिक रोल तक के लिए काफी अच्छी खासी पहचान बना ली है। वह अपनी सादगी से हर किसी का दिल आसानी से जीत लेती हैं। वैसे तो रियल लाइफ में उनका कोई बॉयफ्रेंड है या नहीं इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया।

बचपन में लिखा लव लेटर तो हुई खूब पिटाई

मगर उनका एक बचपन का ऐसा किस्सा है जिसको सुन हर कोई हंसी के ठहाके लगाने लग जाएगा। दरअसल आपको बता दें कि साईं पल्ल्वी बचपन में प्यार में पड़ गई और उसके चक्कर में उनके घर पर खूब पिटाई भी हुई। दरअसल यह किस्सा बहुत ही कम उम्र का है जो कि एक्ट्रेस ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि एक बार अपने क्लासमेट के नाम उन्होंने लव लेटर लिखा। लेकिन गलती से यह लव लेटर माता-पिता के हाथ लग गया। बाद में उनकी जमकर पिटाई की गई और इसके बाद में उन्होंने कभी भी ऐसी गुस्ताखी करने का सोचा भी नहीं।

ठुकराया 2 करोड़ का ऑफर

साईं पल्लवी ने एमबीएस किया और वह चाहे तो डॉक्टर बन सकती थी लेकिन उन्होंने एक्टिंग करियर को चुना। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी सादगी नहीं छोड़ी और फिल्मों में भी वह काफी कम मेकअप लगाती हुई नजर आती है। यहां तक की आम जिंदगी में वह बिना मेकअप के ही नजर आती हैं। यहां तक कि उन्हें गोरा करने वाली क्रीम का एक ऐड ऑफर किया गया था। जिसके लिए उन्हें 2 करोड रुपए मिलने थे। हालांकि एक्ट्रेस ने इस ऑफर को ठुकरा दिया। साईं पल्लवी का कहना है कि वह लड़कियों को यह संदेश देना चाहती हैं कि रंग और लुक्स कभी भी उनको कमजोर नहीं कर सकते हैं।

Read more about: sai pallavi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X