साल भर में टूटी शादी.. जैकी श्रॉफ की पत्नी के साथ रहा एक्सट्रा मैरिटल अफेयर, फिर बर्बाद हुआ करियर

Jackie Shroff, Ayesha Shroff

आज हम आपको एक ऐसे ही बॉलीवुड के एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने साल 2000 के दशक में काफी ज्यादा लाइमलाइट बटोरी। जिस एक्टर के बारे में हम आपको बता रहे हैं उसने अपनी बॉडी से ऑडियंस को काफी इंप्रेस कर दिया। यहां तक की पर्दे पर उनकी तुलना सलमान खान से होने लगी। लेकिन वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में चमकने से पहले ही डूब गए। एक्टर की बैक टू बैक फ्लॉप फिल्मों के बाद उनका काम मिलना बंद हो गया और वह इंडस्ट्री से अचानक से गायब हो गए।

म्यूजिक वीडियो से हुए फेमस

अगर आप भी अभी तक इस एक्टर का नाम नहीं समझ पाए हैं तो आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं स्टाइल और एक्सक्यूज मी जैसी फिल्मों में नजर आ चुके साहिल खान की। वह अपनी म्यूजिक वीडियो के चलते काफी ज्यादा पॉपुलर हुए और उनको कई फिल्मों में काम भी मिला। लेकिन वह अपनी एक्टिंग के चलते दर्शकों के दिलों में जगह नहीं बना पाए।

एक्टिंग छोड़ बने फिटनेस ट्रेनर

साहिल खान एक्टिंग में तो कुछ खास मुकाम हासिल नहीं कर पाए और बाद में उन्होंने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कहना ही सही समझा। उन्होंने सिर्फ उसी चीज पर फोकस किया जिससे कि वह मशहूर हुए। फिल्मों से दूरी बनाने के बाद में साहिल खान ने अपना पूरा ध्यान अपनी बॉडी बनाने और लोगों को ट्रेन करने पर लगा दिया। आज वह बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर एक फिटनेस ट्रेनर के तौर पर पैसे कमा रहे हैं।

जैकी श्रॉफ की पत्नी के साथ जुड़ा नाम

लेकिन आपको बता दें कि जैकी श्रॉफ की पत्नी के साथ में साहिल खान का नाम जुड़ चुका है और वह इसी के चलते काफी विवाद में भी आ चुके हैं। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ की पत्नी और टाइगर श्रॉफ की मैन आयशा श्रॉफ ने साहिल खान पर उनसे पैसे लेकर वापस न करने तक के आरोप लगा दिए थे। जैसे ही यह खबरें सामने आई वैसे ही पूरे मीडिया में आयशा और साहिल के अफेयर की चर्चा होने लगी। हालांकि कभी भी दोनों की तरफ से इस रिश्ते को लेकर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

साहिल खान का 1 साल में ही हुआ तलाक

साहिल खान के निजी जीवन की बात की जाए तो आपको बता दें कि उनकी 1 साल में ही शादी टूट गई थी। दरअसल साल 2004 में उन्होंने एक्ट्रेस और मॉडल नीगार खान के साथ में शादी रचाई थी। लेकिन दोनों का एक साल में ही तलाक हो गया और शादी के तुरंत बाद दोनों में अनबन शुरू हो गई थी।

More from Filmibeat

Read more about: jackie shroff ayesha shroff
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X