अल्लाह की राह पर चलने के लिए छोड़ दिया फ़िल्मी करियर, तस्वीरें ऐसी कि देखते ही लोग भरते हैं आहें

sahar ansari

भोजपुरी इंडस्ट्री में बड़े-बड़े कलाकारों के साथ काम करने वाली मशहूर अदाकारा सहर अफशा ने कुछ वक्त पहले अपने एक्टिंग करियर को छोड़ने का फैसला लिया और हर किसी को चौंका दिया. इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह भोजपुरी सिनेमा की काफी बोल्ड एक्ट्रेसेस में एक मानी जाती थी. लेकिन अचानक से उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए हर किसी को हैरान कर दिया.

सहर अफशा ने फ़िल्म इंडस्ट्री छोड़ तोड़ा फैन्स का दिल

सहर अफशा के इस फैसले को सुनते ही उनके फैंस काफी निराश हो गए थे और साथ ही साथ आपको बता दें कि शहर के लाखों लोग भी दीवाने हैं. उनकी फिल्मी गाना और तस्वीरों के लिए लोग बेसब्री से इंतजार किया करते थे. लेकिन उनकी एक पोस्ट ने हर किसी का दिल तोड़ दिया. जानकारी के लिए आपको बता दें कि सहर अफशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि 'मैं आप सब को इस बात से रूबरू करवाना चाहती हूं कि मैंने यह फैसला ले लिया है कि मैं फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ कर जा रही हूं और अब मेरा इससे कोई भी रिश्ता नहीं रहेगा'.

सहर अफशा ने कहा सफलता पाने के बाद भी नहीं मिली संतुष्टी

इतना ही नहीं आगे सहर अफशा ने पोस्ट में लिखा कि वह अब अपनी आगे की पूरी जिंदगी अल्लाह के अल्हम में गुज़ारना चाहती हैं. साथ ही वह माफी भी मांगती हैं. एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि मुझे इतनी सफलता और शोहरत पाने के बाद भी कुछ संतुष्टि प्राप्त नहीं हुई है. ऐसा इसीलिए क्योंकि मैंने बचपन में भी इस तरीके का जीवन देखा ही नहीं था लेकिन मैं अचानक से ही इस इंडस्ट्री में आ गई और आगे बढ़ती चली गई. लेकिन अब यह सब मैंने खत्म करने का फैसला लिया है और अब आगे की जिंदगी मैं अल्लाह के मुताबिक ही जिऊंगी.

सहर अफशा ने किया है पवन सिंह और खेसारी लाल जैसे स्टार्स के साथ काम

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर एक्ट्रेस सहर अफशा ने अपनी बोल्ड अदाओं से हर किसी का दिल धड़काया है. इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्होंने भोजपुरी के बड़े-बड़े मशहूर सितारों जैसे कि खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के साथ में भी काम किया हुआ है. लेकिन जब एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री छोडी तो उन की बोल्ड तस्वीरें भी इंटरनेट पर वायरल हो रही थी और इतना ही नहीं है कुछ लोगों ने तो उनको ट्रोल भी कर दिया था.

Read more about: sahar afsha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X