37 साल की इस एक्ट्रेस ने पहली फ़िल्म ही दी हिट, बनी क्रिकेटर की पत्नी, खुद भी रह चुकी है नेशनल हॉकी प्लेयर

फिल्म चक दे इंडिया तो आपने देखी ही होगी। इस फिल्म में प्रीति सभरवाल का किरदार सागरिका घाटगे ने निभाया। बता दे की फिल्म में उन्होंने हॉकी प्लेयर का किरदार निभाया और दर्शकों को उनका अंदाज काफी ज्यादा पसंद आया। लेकिन अब सागर का एक फेमस क्रिकेटर जहीर खान की पत्नी के रूप में पॉपुलर हो चुकी है।
सागरिका रह चुकी है नेशनल लेवल की हॉकी प्लेयर
जानकारी के लिए आपको बता दें कि 8 जनवरी 1986 में कोल्हापुर के शाही खानदान में सागरिका का जन्म हुआ। साल 2015 में फीयर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 6 में उन्हें देखा गया और वह फाइनलिस्ट भी रही थी। इतना ही नहीं न सिर्फ उनके पति एक नेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं बल्कि वह खुद भी नेशनल लेवल की हॉकी प्लेयर भी रह चुकी है।
राजघराने से ताल्लुक रखती है सागरिका
सागरिका एक मशहूर अभिनेत्री तो है ही लेकिन उनकी खूबसूरती भी काफी लाजवाब है। उन्होंने एक्टिंग और मॉडलिंग के अलावा खेल के मैदान पर भी अपनी रुचि दिखाई और फिटनेस आइकॉन भी बनी। बता दे की सागर का कोल्हापुर के शाही खानदान से ताल्लुक रखती है और उनकी दादी सीता राजे घाटगे इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होल्कर की बेटी थी। सागरिका के पिता विजय घाटगे खुद भी फिल्म इंडस्ट्री से आते हैं।
ऐसे हुई सागरिका और जहीर की मुलाकात
जब सागरिका पढ़ाई कर रही थी तभी से उनको विज्ञापन और फिल्मों के लिए ऑफर आने लगे। लेकिन बहुत ही शांत स्वभाव की सागरिका को मशहूर भारतीय क्रिकेटर जहीर खान के साथ प्यार हो गया। मीडिया की कुछ खबरों के अनुसार दोनों की मुलाकात पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद बेदी के द्वारा हुई। पहली बार अंगद द्वारा जब जहीर और सागरिका मिले तो दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। यहीं से दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत हो गई थी।
सागरिका के परिवार ने भरी शादी के लिए हामी
लेकिन सागरिका तो एक राज परिवार से आती है और जहीर एक मुस्लिम परिवार से। दोनों के परिवारों को शादी के लिए मनाना बहुत ज्यादा मुश्किल हो गया था। हालांकि इतना भी मुश्किल नहीं रहा। दरअसल, सागरिका का परिवार जब पहली बार जहीर खान से मिला तो उनका मराठी बोलना काफी पसंद आया। अपनी बेटी की खुशी के लिए उनके परिवार वाले इस शादी के लिए मान गए थे।
जहीर के परिवार वालों ने रखी थी शर्त
जब जहीर खान ने अपने घर पर शादी के लिए बात की थी तो एक एक्ट्रेस को अपनी बहू बनने के लिए उनके घर वाले तैयार नहीं हुए थे। लेकिन जहीर खान तो ज़िद पर अड़ गए थे और घर वालों ने शर्त रख दी थी कि पहले सागरिका की फिल्म देखेंगे और तभी तक किया जाएगा। हालांकि उनके परिवार ने चक दे इंडिया फिल्म देखी और बाद में शादी के लिए हां कर दी थी।


Click it and Unblock the Notifications















